'वो ना कभी सिगरेट पीते थे और ना कभी शराब', सिंगर केके को लेकर राहुल वैद्य ने किया खुलासा

राहुल वैद्य ने सिंगर केके की लाइफ को लेकर कुछ अहम बातों का खुलासा किया है।

कोलकाता: फिल्म जगत के जाने-माने प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके का 53 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया। केके एक लाइव शो के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता गए हुए थे, जहां शो के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। केके को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। वहीं, मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने केके के निधन पर ट्वीट करते हुए गहरा दुख जताया है और उनकी लाइफ को लेकर कुछ अहम बातों का खुलासा किया है।

'ये सदमे से भी कहीं ज्यादा है'

'ये सदमे से भी कहीं ज्यादा है'

राहुल वैद्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने अभी-अभी सुना कि सिंगर केके का निधन हो गया है। हे भगवान आखिर ये क्या हो रहा है! केके सर इस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अच्छे इंसानों में से एक थे। 53 साल की उम्र इस दुनिया से जाने के लिए नहीं होती। ये किसी सदमे से भी कहीं ज्यादा है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर।'

'मीडिया की आपाधापी से दूर थे केके'

'मीडिया की आपाधापी से दूर थे केके'

राहुल वैद्य ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'सिंगर केके ने ना कभी सिगरेट पी और ना कभी शराब। मीडिया की आपाधापी से दूर और विवादों से अलग रहने वाले केके ने बहुत ही सिंपल जीवन जिया। वो पूरी तरह से एक पारिवारिक इंसान थे। वो जब भी मुझसे मिले, तो बहुत ही प्यार और खुले दिल के साथ मिले। भगवान ये आपने बहुत गलत किया है। ओम शांति।'

'वो युवाओं की आवाज थे'

'वो युवाओं की आवाज थे'

सिंगर केके को याद करते हुए राहुल वैद्य ने एक और ट्वीट में लिखा, 'भारतीय फिल्म संगीत की आवाज में एक बड़ा बदलाव लाने वाला अगर कोई इंसान था, तो वो केके सर थे। वो युवाओं की आवाज थे। उनके गीतों का प्रभाव बहुत ज्यादा था। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर्स अक्सर मुझसे उनके गाने की शैली से सीखने के लिए कहते थे। मैं भाग्यशाली हूं कि इंडियन आइडल-1 के दौरान मुझे उनके गाने को रीक्रिएट करने का मौका मिला।'

'उन्हें उनके गीतों के जरिए हमेशा याद रखेंगे'

'उन्हें उनके गीतों के जरिए हमेशा याद रखेंगे'

केके के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केके के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'केके के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विशाल श्रृंखला को अपने अंदर समेटा और जिनसे हर उम्र के लोग जुड़े थे। हम उन्हें उनके गीतों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।'

'भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति'

'भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति'

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा, 'केके एक बहुत ही प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायक थे। उनका असामयिक निधन बेहद दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अपनी प्रतिभाशाली आवाज से उन्होंने अनगिनत संगीत प्रेमियों के दिल में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति शांति।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+