आतिफ असलम ने इस खास अंदाज में दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजिल, वीडियो ने आंखों में ला दिए आंसू

नई दिल्ली, फरवरी 18। बीते दिनों स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद हिंदुस्तान में म्यूजिक इंडस्ट्री का एक सुनहरा युग खत्म हो गया था। लता दीदी के इस दुनिया से जाने के बाद हर कोई अभी तक उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच पाकिस्तानी प्लेबैक सिंगर आतिफ असलम ने भी उन्हें दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल श्रद्धांजलि दी है। इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लता जी का गाना गाकर आतिफ ने दी श्रद्धांजलि

लता जी का गाना गाकर आतिफ ने दी श्रद्धांजलि

आतिफ असलम का वायरल वीडियो लोगों को इमोशनल कर रहा है। आतिफ ने लता जी के सॉन्ग 'इक प्यार का नगमा है' को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आतिफ स्टेज पर गाना गा रहे हैं और बैकग्राउंड में एक बड़ी सी स्क्रीन पर लता जी के फोटोज प्लेज हो रहे हैं। आतिफ की परफॉर्मेंस को हर कोई अपने कैमरे में कैद करता दिख रहा है।

भारत में बैन हैं आतिफ असलम

भारत में बैन हैं आतिफ असलम

आपको बता दें कि आतिफ एक पाकिस्तानी प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं, लेकिन फिलहाल आतिफ असलम समेत तमाम पाकिस्तान कलाकार बॉलीवुड से दूर हैं, क्योंकि 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था। हालांकि आतिफ के इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर से बैन हटाने की मांग की है।

6 फरवरी को लता दीदी का हुआ था निधन

6 फरवरी को लता दीदी का हुआ था निधन

बता दें कि लता मंगेशकर जी का 6 फरवरी को निधन हो गया था। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत राजनीति, खेल और फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने श्रद्धांजिल अर्पित की थी। 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर कलाकारों और संगीतकारों के परिवार से थीं। 1942 में जब उन्होंने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया तब वह सिर्फ 13 साल की थीं। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने हमें विभिन्न भाषाओं में हजारों गाने गिफ्ट किए। भारत सरकार ने उन्हें 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें: 'मुझे लगा न्यूड हैं उर्फी जावेद': मॉडल ने पहने ऐसे कपड़े, Video देख यूजर्स का चकरा गया सिर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+