'कांच में मेरा मुंह', 'सिकंदर' सलमान ने गुस्से में सेट पर किया बुरा बर्ताव, एक्टर की आपबीती सुन सिहर उठेगी रूह

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर के लिए चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ईद पर रिलीज होगी। इसे लेकर बज भी खूब बना हुआ है। इसके लिए वो एक इंटरव्यू के बाद से भी चर्चा में हैं। जहां उनके बदसलूक व्यवहार की जानकारी सामने आई है। ये सब बातें एक इंटरव्यू में उनके को-एक्टर आदी ईरानी ने बताई है। साथ ही काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है।

सलमान के राउडी व्यवहार की कई सारी बातें सामने आती रहती हैं। आदि ईरानी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में साथ काम किया है। उन्होंने इसी फिल्म के सेट का किस्सा बताया। पढ़िए ये रिपोर्ट।

salman khan

फिल्मी मंत्रा से बात करते हुए आदि ने बताया, फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग चल रही थी। एक सीन दौरान मुझे सलमान ने फ्रेम में फेंक दिया था। वो फ्रेम कांच का था। मेरे चेहरे में कांच के टुकड़े थे। पूरे चेहरे में खून था। मेरी हालत खराब थी। लेकिन मैंने शूटिंग नहीं रोकने के लिए कहा। अगर मैं ऐसा नहीं कहता तो दो-तीन महीने शूटिंग रुकी रहती। नुकसान प्रोड्यूसर को होता। इसलिए मैंने उसे सपोर्ट किया।

इस घटना के बाद सलमान का रिएक्शन बता हुए उन्होंने कहा, वो तुरंत बाहर निकल गए। न सॉरी बोले और न ही कुछ कहा। वो चुपचाप बाहर चले गए। अपने कमरे में जाकर बैठ गए। लेकिन अगले दिन शूटिंग में उन्होंने मेरे बात की। कहा, मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैं आपसे नजरें भी नहीं मिला पा रहा हूं। आदि मुझे सच में दुख हो रहा है। साथ ही आदि ने बताया कि सलमान की फिल्मों के सेट का माहौल उनके मूड के हिसाब से होता है। अगर कोई चीज सलमान को नहीं करना है तो वो नहीं होगा। सेट पर उनकी ही शर्ते लागू होती है। बता दें, आदि ईरानी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के भाई हैं। 'दिल', 'बेटा', 'बाजीगर'जैसी फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+