Sikandar Ott Release: सलमान खान की 'सिकंदर' ओटीटी पर हो रही है रिलीज, जानें कब और कहां देखें
Sikandar OTT Release: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भाईजान की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।
बुरी तरह से पिट गई है सलमान खान की 'सिकंदर'
सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और ऐसे में उनकी फिल्मों से मेकर्स से लेकर दर्शकों तक को जबरदस्त उम्मीदें रहती हैं। हालांकि 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। सलमान खान भी फिल्म में अपना कोई जलवा नहीं दिखा पाए हैं।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-लोगों की मानें तो फिल्म की कहानी से लेकर सलमान खान की धीमी एक्टिंग तक ने इस मूवी को खराब कर दिया है। हालांकि ट्रोलिंग के बावजूद 'सिकंदर' ने देशभर में 110.36 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 184.89 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
-अगर आप सलमान खान के फैन हैं और साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो एक बार 'सिकंदर' को देख सकते हैं। अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो अब घर पर बैठकर पूरे परिवार के साथ भाईजान की एक्शन से भरपूर इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।
200 करोड़ की बजट में बनी है ये फिल्म
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों से भले ही ये फिल्म अपनी लागत की भरपाई नहीं कर पाई हो लेकिन ओटीटी की डील, टीवी पर प्रसारण के लिए सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स के चलते इसने रिलीज से पहले ही अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया था।
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'सिकंदर'
खबर है कि फिल्म 'सिकंदर' के मेकर्स ने सिनेमाघरों में मूवी के रिलीज होने से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को इसके स्ट्रीमिंग राइट्स 85 करोड़ रुपये में बेचे थे। पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फिल्म आगामी 25 मई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई कंफर्म डेट नहीं बताया गया है।
क्या है फिल्म 'सिकंदर' की कहानी
-फिल्म सिकंदर की कहानी राजा संजय राजकोट के इर्द-गिर्द घूमती है। ये किरदार सलमान खान ने निभाया है। अपनी प्रजा के लिए जान लुटाने वाले संजय को उसके चाहने वाले 'सिकंदर' बुलाते हैं। फिल्म में संजय राजकोट की पत्नी साइश्री का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है। वह अपने पति की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार है।
-हालांकि दिलेर राजा संजय राजकोट के कई दुश्मन हैं, जिसमें एक मंत्री राकेश प्रधान के बेटे अर्जुन भी हैं। कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए राजा संजय की पत्नी साइश्री की मौत हो जाती है। वहीं रानी साइश्री ने अपनी आंखें, दिल और फेफड़ों का अंगदान किया था।
-वहीं पत्नी के वियोग में राजा संजय राजकोट उन तीन लोगों की जिंदगी संवारने निकल पड़ता है, जिन्हें रानी साइश्री के अंग दान में मिले हैं। इस कड़ी में राजा संजय का सामना मंत्री राकेश प्रधान और उसके गुंडों से होता है, जो संजय से अपने बेटे की मौत का बदला लेना चाहता है। अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications