Sikandar Cast Fees: फिल्म 'सिकंदर' के बजट का आधा पैसा ले गए सलमान खान, रश्मिका मंदाना और बाकी को मिले चिल्लर!

Sikandar Cast Fees: सलमान खान इन दिनों सिकंदर को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म का जबसे टीजर आया है, हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। सिकंदर को लेकर खूब अपडेट भी आ रहे हैं। सलमान खान के फैंस इस फिल्म का खूब इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी इस फिल्म का बज बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सिकंदर को एआर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है।

खबर है कि फिल्म सिकंदर ने रिलीज के पहले ही 165 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। मेकर्स को ये कमाई नॉन थिएट्रिकल राइट्स से हुई है। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस फिल्म के लिए सलमान खान, रश्मिका और बाकी एक्टर्स को कितनी फीस मिली है। इसकी जानकारी हम आपको अपनी रिपोर्ट में देते हैं।

Sikandar Cast Fees

कई मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान खान की फीस को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान ने सिकंदर के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस ली है। अमूमन सलमान फिल्मों के लिए फीस की जगह उनकी कमाई का प्रॉफिट शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने किया है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ रश्मिका को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए की फीस मिली है। वहीं, काजल अग्रवाल को मेकर्स ने 3 करोड़ रुपए दिए हैं। हालांकि oneindia हिंदी एक्टर्स की फीस की पुष्टि नहीं करता है।

ख़ैर, पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया की सिकंदर के मेकर्स ने 165 करोड़ रुपए ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूज़िक राइट्स की डील से कमाए हैं। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदा है। इसके लिए 85 करोड़ रुपए चुकाए हैं। अगर ये फिल्म टिकट खिड़की पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करती है। तब ओटीटी राइट्स के दाम और ज्यादा बढ़ जाएंगे। इसके बाद नेटफ्लिक्स को सिकंदर के मेकर्स को 100 करोड़ रुपए देनें होंगे। फिलहाल अगर देखा जाए तो सिकंदर के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने रिलीज के पहले ही 80 प्रतिशत की कमाई कर ली है। इसके अलावा 50 करोड़ रुपए की कमाई सैटेलाइट राइट्स से हुई है। इसे जी स्टूडियो ने खरीदे हैं। साथ ही जी म्यूजिक ने 30 करोड़ रुपए म्यूजिक राइट्स के लिए चुकाए हैं। इस तरीके से फिल्म की कुल कमाई 165 करोड़ रुपए हुई है।

अगर सिकंदर के बजट की बात करें तो वो 180 करोड़ रुपए है। फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन में मेकर्स ने 20 करोड़ रुपए एक्स्ट्रा खर्च किए हैं। इसका मतलब फिल्म का कुल का बजट 200 करोड़ रुपए है। अब देखना ये है कि फिल्म टिकट खिड़की में कितना पैसा कमाती है। सलमान खान काफी दिनों बाद थिएटर में फिल्म लेकर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सिकंदर कम से कम 200 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर जरूर कमाएगी। हालांकि अब ये वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+