Sidhu Moose Wala का हत्यारा अमेरिका में कर रहा डांस पार्टी, शैरी मान और करण औजला ने दी सफाई

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर के आरोपी अनमोल बिश्नोई का अमेरिका में पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर मचे बवाल के बाद शैरी मान और करण औजला ने इस पर सफाई दी।

Sidhu Moose Wala

Anmol Bishnoi Spotted In US: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को एक साल होने वाला है लेकिन अभी भी उनके हत्यारे फरार हैं। इसी बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि सिंगर की हत्या का मुख्य आरोपी था। वीडियो में वह विदेश में पार्टी करता हुआ नजर आ रहा है।

विदेश में पार्टी करता दिखा सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा
इस वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वीडियो से यह साफ हो गया है कि सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा अनमोल बिश्नोई अमेरिका में छुपा बैठा है। बता दें कि इस पार्टी में शैरी मान और करण औजला मौजूद थे और सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद दोनों ने अपना रिएक्शन देते हुए सफाई दी है।

Sidhu moose wala

शैरी मान ने दी सफाई
शैरी मान के मुताबिक, उन्हें एक वेडिंग रिसेप्शन पर परफॉर्म करने के लिए एक दोस्त द्वारा बुलाया गया था। एक सिंगर होने के नाते उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फंक्शन में कौन शामिल हो रहा है। जब तक उन्होंने इस फंक्शन की वायरल वीडियो नहीं देखी तब तक उन्हें नहीं पता चला कि अनमोल बिश्नोई वहां मौजूद था।

करण औजला ने कही ये बात
वहीं करण औजला ने कहा कि, 'मैं कई बार अलग-अलग वजहों से शादी से जुड़े कार्यक्रम में जाना पसंद नहीं करता हूं। मुझे बाद में मालूम चला कि मेरे और शैरी भाई की परफॉर्मेंस के दौरान अनमोल बिश्नोई उस वक्त वहां मौजूद था। ये बात भी मुझे तब पता चली, जब लोगों ने मुझे कई सारे मैसेज भेजे'। बता दें कि, सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद शैरी मान पर भी आरोप लगा था। हालांकि पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

Sidhu Moose Wala

लगातार ठिकाने बदल रहा है आरोपी
बता दें कि, 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। जिसका मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई है। इस घटना के बाद से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। पुलिस द्वारा दावा किया गया था कि, अनमोल ने फर्जी पासपोर्ट बनवाया और फरार हो गया था। तभी से पुलिस हत्यारे के अन्य साथियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+