'बेटे को नहीं पता था कि भाई दुश्मन बन जाएंगे', सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- 'नाम लूंगा,तो सबकुछ साफ हो जाएगा'
'बेटे को नहीं पता था कि भाई दुश्मन बन जाएंगे', सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले-'नाम लूंगा,तो सबकुछ साफ हो जाएगा...'
नई दिल्ली, 15 अगस्त: पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि उनके बेटे को इस बात का अहसास नहीं था कि जो लोग उनके 'भाई' होने का दावा कर रहे थे, वे उनके दुश्मन बन जाएंगे। पंजाब के मनसा में एक सभा को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही उनके नामों का खुलासा करेंगे। बलकौर ने कहा कि उनके बेटे ने अपने गायन से दुनिया भर में अपना नाम बनाया लेकिन उसे क्या पता था कि उसको भाई कहने वाले ही लोग दुश्मन बन जाएंगे।

'कुछ काली भेड़ें, उनके करियर की दुश्मन बन गई...'
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर ने कहा, "कुछ काली भेड़ें उनके (सिद्धू मूसेवाला) करियर की दुश्मन बन गईं। यह उनका दुर्भाग्य था कि जिन लोगों से वह अपने करियर की शुरुआत में मिले थे, वे सही व्यक्ति नहीं थे। उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि जो लोग अपने भाई होने का दावा कर रहे थे अब कल उनके दुश्मन बन जाएंगे। समय आने पर, मैं उनका नाम लूंगा। यह कुछ दिनों की बात है। मैंने सब कुछ स्पष्ट कर दिया कि किसने क्या किया है।"
Recommended Video

'हत्यारे चाहे विदेशी धरती पर बैठे हों या यहां, उन्हें सजा मिलनी चाहिए...'
हाल ही में मनसा में सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद, बलकौर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "मैं अपने बेटे को 28 साल की मूर्ति के रूप में नहीं देख सकता। हम इंसाफ का इतंजार कर रहे हैं। हत्यारे चाहे विदेशी धरती पर बैठे हों या यहां, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। किसी को सुरक्षा क्यों दें जो खुले तौर पर दावा करता है कि उसने मूसेवाला को मार डाला?"

मूसेवाला का पिता ने बनवाया टैटू
बलकौर ने पिछले महीने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला के चेहरे का टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया था। इसमें पंजाबी में लिखा शब्द 'सरवन पुट', जिसका अनुवाद होता है, 'आज्ञाकारी या देखभाल करने वाला बेटा'। पंजाब के मनसा जिले में इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

लॉरेंस-बिश्नोई गिरोह ने किया हत्या का दावा
कनाडा स्थित गोल्डी बराड़, जो लॉरेंस-बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, ने सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सिद्धू की हत्या करने वाले छह निशानेबाजों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो को मार गिराया गया है जबकि एक अभी भी फरार है।

इन गंभीर बातों का भी मूसेवाला के पिता ने किया खुलासा
पुलिस ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या पिछले साल हुई युवा अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के प्रतिशोध में की गई थी। विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में सिद्धू का मैनेजर बताया जाने वाला शगनप्रीत का नाम सामने आया था। सिद्धू के पिता ने कहा कि उनका बेटा एक साल पहले शगनप्रीत के संपर्क में आया था। बलकौर ने आगे कहा, "जैसे आप (सभा) तस्वीरें लेने के लिए उनके पास आते थे, वैसे ही शगनप्रीत भी उनके पास आ गईं।" उन्होंने कहा कि शगनप्रीत सिद्धू के मैनेजर नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications