Sidharth Shukla's funeral: ब्रह्मकुमारी समाज की विधि से होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों?

मुंबई, 03 सितंबर। मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज 'ब्रह्मकुमारी समाज' की विधि से होगा। संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया जाएगा और वहां पर अंतिम दर्शन के लिए कुछ देर के लिए रखा जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला की मां ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी हुई हैं इसलिए एक्टर का अंतिम संस्कार 'ब्रह्मकुमारी समाज' की विधि से होगा।

Recommended Video

    Sidharth Shukla Funeral: ब्रह्माकुमारी श्मशान में रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार | वनइंडिया हिंदी
    ब्रह्मकुमारी समाज की विधि से होगा सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार

    ब्रह्मकुमारी समाज की विधि से होगा सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार

    इसलिए संस्कार से पहले घर पर ब्रह्माकुमारी से जुड़े 4 लोग अपने रीति-रिवाज से एक्टर के पार्थिव शरीर की पूजा करेंगे और इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ओशिवारा घाट पर ले जाया जाएगा। बता दें कि इस वक्त सिद्धार्थ के घर पर फैंस और टीवी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है।

     'मैंने उन्हें कभी भी ड्रग्‍स लेते नहीं देखा'

    'मैंने उन्हें कभी भी ड्रग्‍स लेते नहीं देखा'

    मालूम हो कि मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि सिद्धार्थ कुछ वक्त से ड्रग्स ले रहे थे, जिसका जोरदार खंडन उनके फिटनेस ट्रेनर सोनू चौरसिया ने किया है। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि 'ये सारी बकवास खबरें हैं। मैं सिद्धार्थ को काफी टाइम से जानता था। मैंने उन्हें कभी भी ड्रग्‍स लेते नहीं देखा, हां कभी-कभी वो पार्टी में थोड़ा ड्रिंक कर लेते थे लेकिन उन्हें शराब की लत नहीं थी और ना ही उन्हें रोज इसकी आदत थी।'

    ब्रह्माकुमारी सेंटर जाते थे सिद्धार्थ शुक्ला

    ब्रह्माकुमारी सेंटर जाते थे सिद्धार्थ शुक्ला

    सोनू चौरसिया ने आगे कहा कि 'सिद्धार्थ अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। वो किसी भी रिहैब सेंटर से नहीं जुड़े थे बल्कि वो तो आध्यात्मिक किस्म के इंसान थे। उनकी मां रीता शुक्ला ब्रह्माकुमारी संस्था को मानती हैं और इसी कारण उनका झुकाव भी इस ओर था।'

    सिद्धार्थ बचपन से ब्रह्माकुमारी सेंटर आया करते थे

    इस बारे में विले पार्ले सेंटर ने भी कहा है कि 'सिद्धार्थ बचपन से अपनी मां रीता के साथ ब्रह्माकुमारी सेंटर आया करते थे और संस्था के कार्यक्रम में दिलचस्पी रखते थे। वो मेडिटेशन भी करते थे।' ब्रह्माकुमारी संस्‍था की ओर से भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया है।

    छोटे पर्दे के बड़े सितारे थे सिद्धार्थ शुक्ला

    छोटे पर्दे के बड़े सितारे थे सिद्धार्थ शुक्ला

    गौरतलब है कि 10 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में 'बाबुल का अंगना छूटे ना' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी 'बालिका वधू' से,इसके बाद वो 'लव यू जिंदगी' और 'दिल से दिल तक' शो में नजर आए। वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' में अपने जलवे बिखेर हो चुके थे।

    ' हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'

    वो साल 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में सपोर्टिग हीरो के रूप में भी नजर आए थे, तो हाल ही में उन्होंने कई म्यूजिक एलबम भी किए थे। उनकी वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+