Sidharth Shukla RIP: सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार आज, सुबह 11 बजे अस्पताल परिवार को सौंपेगा एक्टर की बॉडी

मुंबई, 03 सितंबर। मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का शव आज कूपर अस्पताल सुबह ग्यारह बजे उनके परिवार को सौंपेगा और उसके बाद ही एक्टर का अंतिम संस्कार होगा। खबर है कि मुंबई पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ के शरीर पर किसी भी तरह के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल अब सभी को रिपोर्ट का इंतजार है। सिद्धार्थ के निधन से टीवी और बॉलीवुड जगत सदमे में है, किसी को समझ ही नहीं आ रहा है कि अचानक से ये क्या हो गया है।

Recommended Video

    Sidharth Shukla RIP: सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार आज,सुबह 11 बजे अस्पताल परिवार को सौंपेगा एक्टर बॉडी
    Sidharth Shukla RIP: सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज

    सिद्धार्थ के घर पर इस वक्त टीवी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। सिद्धार्थ की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक्टर की क्लोज फ्रेंड शहनाज गिल भी इस वक्त उनके घऱ पर ही है और वो भी काफी सदमे में है। डॉक्टरों ने कहा है कि सिद्धार्थ की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वो गुरुवार रात को एक दवा खाकर सोए थे लेकिन तीन बजे उन्हें कुछ बेचैनी हुई तो उन्होंने मां से पानी मांगा था। इसके बाद मां ने उन्हें पानी दिया। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ अच्छा नहीं लग रहा है।

    Sidharth Shukla RIP: सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज

    उनकी मां ने उन्हें सोने के लिए कहा, इसके बाद जब सिद्धार्थ सुबह सोकर नहीं उठे तो उनकी मां ने बेटी-दामाद को फोन किया और फिर दोनों सिद्धार्थ को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    Sidharth Shukla RIP: सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज

    गौरतलब है कि 10 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में 'बाबुल का अंगना छूटे ना' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी 'बालिका वधू' से,इसके बाद वो 'लव यू जिंदगी' और 'दिल से दिल तक' शो में नजर आए। वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' में अपने जलवे बिखेर हो चुके थे।

    'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'

    वो साल 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में सपोर्टिग हीरो के रूप में भी नजर आए थे, तो हाल ही में उन्होंने कई म्यूजिक एलबम भी किए थे। उनकी वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+