सिद्धार्थ की मौत के बाद उनके परिवार का आया पहला बयान, लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने का किया अनुरोध

मुंबई, सितंबर 06। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनके परिवार की तरफ से पहला बयान जारी किया गया है। सिद्धार्थ के परिवार ने उन सभी फैंस और प्रशंसकों का आभार जताया है, जिन्होंने सिद्धार्थ को इतने सालों तक प्यार दिया। साथ ही परिवार ने लोगों से अपील की है कि हमाारी प्राइवेसी को बनाए रखिए। परिवार ने कहा है कि सिद्धार्थ भी हमेशा प्राइवेसी को महत्व देते थे, इसलिए अनुरोध है कि हमारे परिवार की निजता बनाए रखिए।

Recommended Video

    Sidharth Shukla को Doctors ने दी थी Exercise & Workout कम करने की सलाह !, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी
    क्यों परिवार को करना पड़ा ये अनुरोध?

    क्यों परिवार को करना पड़ा ये अनुरोध?

    आपको बता दें कि सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंची उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को मीडियाकर्मियों ने घेर लिया था, लेकिन शहनाज उस वक्त बहुत गहरे सदमे में थी। वो गाड़ी से निकलते वक्त गिरती-पड़ती हालत में श्मशान घाट के अंदर तक पहुंची थी। इस हालत में मीडिया का सामना करना नामुमकिन था, लेकिन मीडियाकर्मियों ने इस बात को नहीं समझा। यही वजह है कि परिवार को बयान जारी कर ये अपील करनी पड़ी।

    परिवार का आधिकारिक बयान

    परिवार का आधिकारिक बयान

    सिद्धार्थ के परिवार ने कहा है, "उन सभी फैंस और प्रशंसकों का हार्दिक आभार जो सिद्धार्थ की इस journey का हिस्सा रहे और उन्हें बिना शर्त प्यार दिया है। हालांकि ये सब यहां खत्म होगा, क्योंकि सिद्धार्थ हमारे दिलों में हमेशा के लिए रहेंगे। सिद्धार्थ ने अपनी प्राइवेसी को हमेशा महत्व दिया, इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता को बनाए रखिए।

    'मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद'

    'मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद'

    परिवार के बयान में मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद किया गया है। बयान में आगे लिखा है, "मुंबई पुलिस बल को उनकी संवेदनशीलता और करुणा के लिए विशेष धन्यवाद। वे एक ढाल की तरह रहे हैं, हमारी रक्षा करते हैं और दिन के हर मिनट हमारे साथ खड़े रहते हैं! कृपया उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। ओम शांति!"

    ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की मां को अकेला बताने वालों को विकास गुप्ता ने दिखाया आईना, याद दिलाया ये सच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+