Sidharth-Kiara Wedding: कियारा संग शादी की अफवाह पर ये क्या कह गए सिद्धार्थ? दिया हैरान कर देने वाला जवाब

सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम से ज्यादा इन दिनों कियारा आडवाणी संग शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब एक्टर ने खुद अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिशन मजनू को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन, फिल्म से ज्यादा फैंस उनकी शादी को लेकर ज्यादा एक्साइटेड हैं। खबरें आ रही हैं कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म शेरशाह की को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब जब एक्टर से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

कियारा संग शादी पर बोले सिद्धार्थ

कियारा संग शादी पर बोले सिद्धार्थ

फिल्म शेरशाह के लीड एक्टर्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद से दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया गया। यहां तक कि, दोनों ने कई बार साथ में वैकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद से फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट द्वारा दावा किया गया था कि, 6 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फेरे लेंगे। अब इस पर खुद सिद्धार्थ ने अपना रिएक्शन दिया है।

एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स ने यह तक दावा किया है कि, कपल के परिवार वालों ने शादी की तैयार शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स में शादी की लोकेशन, वेन्यू, गेस्ट लिस्ट, शादी के फंक्शन समेत तमाम जानकारी दी गई थी। हालांकि, इसको लेकर सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया।

एक्टर बोले-'मुझे किसी ने इनवाइट नहीं किया'

एक्टर बोले-'मुझे किसी ने इनवाइट नहीं किया'

गुड टाइम्स से बात करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि, 'मुझे किसी ने इनवाइट नहीं किया मेरी ही शादी पर, पब्लिक ने किया। मैंने दो बार शादी की डेट्स और सारी जानकारियों के बारे में पढ़ा, एक बार तो मैंने भी चेक किया कि क्या मैं शादी कर रहा हूं? अगर लोग मेरी पर्सनल लाइफ से अधिक मेरी फिल्मों पर फोकस करें तो मुझे भी बहुत अच्छा लगेगा'।

शादी की अफवाहों का किया खंडन

शादी की अफवाहों का किया खंडन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा कि, अगर लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलें नहीं लगाएंगे तो कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि अपने इस बयान से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार शादी को लेकर चर्चा हो रही थी कि, अगले महीने फरवरी में सिद्धार्थ कियारा हमेशा के लिए एक दुजे के हो जाएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 'मिशन मजनू' के प्रचार में व्यस्त हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ पहली बार मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में एक्टर एक टेलर की भूमिका में नजर आएंगे।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+