सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ने बहू कियारा आडवाणी के रैंप वॉक पर किया ये काम, सासू मां का वीडियो हो रहा है वायरल

Kiara Advani: फरवरी 2023 में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने शादी कर ली थी। शादी करने के बाद से ये कपल अपनी इस नई जिंदगी को धमाकेदार तरीके से इन्जॉय करता नजर आ रहा है। 'सत्यप्रेम की कथा' में अपनी क्यूट एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली कियारा आडवाणी ने भारतीय डिजाइनर के ब्राइडल कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रिम्मा मल्होत्रा भी शामिल हुई थीं। इस इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कियारा आडवाणी को उनकी सास रैंप पर वॉक करने से पहले प्यार करती हुईं नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी हाल ही में भारतीय डिजाइनर के ब्राइडल कलेक्शन शो में रैंप वॉक करती नजर आईं। गुलाबी ब्रालेट ब्लाउज और फिगर-हगिंग स्लिट स्कर्ट में कियारा आडवाणी काफी सुंदर लग रही थीं। कियारा आडवाणी ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक के डिजाइनर कपड़ों में रैंप पर चलते समय अपना कॉन्फिडेंस शो किया। कियारा ने अपने इस कॉन्फिडेंट लुक को हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया था।

Kiara Advani

बहू कियारा पर सासू मां ने जताया प्यार
वहीं इस फैशन शो में दर्शकों के बीच बैठीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रिम्मा मल्होत्रा अपनी बहू कियारा आडवाणी को चीयर करती नजर आईं। सासु मां ने शो शुरू होने से पहले बहू कियारा को प्यार से गालों पर किस भी किया था और अपनी खुशी भी जताई थी। सासु मां के किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रैंप वॉक करते हुए सास ने कियारा को दिया फ्लाइंग किस
जब कियारा आडवाणी रैंप वॉक कर रही थी तो वहां बैठीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रिम्मा ने जमकर तालियां बजाई थीं। उन्होंने अपनी बहू को फ्लाइंग किस भी दिए थे। ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रिम्मा और पत्नी कियारा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा ने अपनी सास का अभिवादन किया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।

फरवरी 2023 में हुई खी कियारा और सिद्धार्थ की शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कियारा आडवाणी का सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर बार-बार आना-जाना पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था और आखिरकार दोनों ने फरवरी 2023 में शादी कर ली। कियारा और सिद्धार्थ ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी की थी। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ के मेगास्टार राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'योद्धा' और वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फॉर्स' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+