'रियल लाइफ में एक हुए विक्रम और डिंपल', सिड-कियारा की शादी देख विशाल बत्रा हुए इमोशनल

बॉलीवुड सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर अब शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sidharth

Malhotra
Kiara
Advani
Marriage:
बॉलीवुड
के
लव
बर्ड्स
सिद्धार्थ
मल्होत्रा
और
कियारा
आडवाणी
हाल
ही
में
शादी
के
बंधन
में
बंधे।
7
फरवरी
को
दोनों
ने
जैसलमेर
में
शाही
अंदाज
में
शादी
की
थी।
जिसके
बाद
मुंबई
में
ग्रैंड
रिसेप्शन
का
आयोजन
किया
गया।
इस
रिसेप्शन
पार्टी
में
बॉलीवुड
के
तमाम
बड़े
सितारों
ने
शिरकत
की।
इसके
अलावा
एक
और
खास
मेहमान
कपल
को
शादी
की
बधाई
देने
पहुंचे।
ये
खास
मेहमान
और
कोई
नहीं
बल्कि
कारगिल
युद्ध
में
शहीद
हुए
कैप्टन
विक्रम
बत्रा
के
भाई
विशाल
बत्रा
और
उनका
परिवार
थे।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

सिद्धार्थ-कियारा की शादी पर बोले विशाल बत्रा

सिद्धार्थ-कियारा की शादी पर बोले विशाल बत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।

'मैंने अपने भाई विक्रम बत्रा की शादी को नहीं देखी लेकिन...'

'मैंने अपने भाई विक्रम बत्रा की शादी को नहीं देखी लेकिन...'

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विशाल बत्रा ने सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैंने अपने भाई विक्रम बत्रा की शादी को नहीं देखा था। ऐसे में सिड और कियारा की शादी को देखकर मुझे ऐसा लगा कि रियल लाइफ में मैंने विक्रम और डिंपल चीमा की शादी को देखा है।'

'रियल लाइफ में एक हुए विक्रम और डिंपल'

'रियल लाइफ में एक हुए विक्रम और डिंपल'

विशाल बत्रा ने आगे कहते हैं कि, ' सिद्धार्थ और कियारा की शादी देखकर कैसा महसूस हुआ, इसे मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकता। हमें शादी के लिए कियारा और सिद्धार्थ ने भी मैसेज किया था। मुझे लगता है कि दोनों 'शेरशाह' की वजह से करीब आए और अब जब दोनों ने शादी की है तो मुझे बेहद खुशी हुई। हम सभी की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। रियल लाइफ डिंपल और विक्रम शादी नहीं कर पाए और साथ जिंदगी नहीं बिता सके। लेकिन रील लाइफ विक्रम और डिंपल आज हमेशा के लिए साथ हैं।'

विशाल बत्रा की ऐसे हुई थी सिड-कियारा से मुलाकात

विशाल बत्रा की ऐसे हुई थी सिड-कियारा से मुलाकात

विशाल बत्रा ने आगे यह भी बताया कि उनकी सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहली मुलाकात कब हुई थी। विशाल बत्रा ने कहा, 'सिद्धार्थ से मेरी मुलाकात साल 2015 में हुई थी। उस वक्त इस फिल्म को लेकर हमारी बातचीत हुई थी। तब से हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। भले ही फिल्म को रिलीज हुए केवल दो साल हुए हैं लेकिन हम आज भी अच्छे दोस्त ही हैं। यही वजह है कि कपल ने हमें अपनी शादी में इनवाइट भी किया'।

फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ ने निभाया था विक्रम बत्रा का किरदार

फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ ने निभाया था विक्रम बत्रा का किरदार

आपको बता दें कि, फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया था। वहीं कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका डिंपल का किरदार अदा किया। इस फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर रियल लाइफ में हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए। फिलहाल दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Recommended Video

      Sid-Kiara Reception: मैचिंग ऑउटफिट में स्टनिंग लगा कपल, एक-दूसरे को पकड़कर दिए पोज | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+