Sid-Kiara Reception: सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आए ये खास मेहमान, कैप्टन विक्रम बत्रा से है खास कनेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार पहुंचा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म शेरशाह में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। वहीं कियारा ने इस फिल्म में उनकी प्रेमिका डिंपल के रोल

Sidharth Kiara Wedding Reception: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब बी-टाउन के न्यूली मैरिड कपल बन चुके हैं। 7 फरवरी को जैसलमेर के सुर्यगढ़ पैलेस में दोनों। अपने परिवार वालों के सामने सात फेरे लेकर हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद कपल ने मुंबई में 12 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इन सबके बीच एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आए खास मेहमान

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आए खास मेहमान

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन पार्टी में तमाम बॉलीवुड के सेलेब्स के अलावा एक खास परिवार भी शामिल हुआ था। ये परिवार और कोई नहीं बल्कि कैप्टन विक्रम बत्रा के जुड़वा भाई विशाल बत्रा का था। ये पूरा परिवार कपल को शादी की बधाई देने रिसेप्शन में शामिल हुआ। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

रिसेप्शन में पहुंचा विक्रम बत्रा का परिवार

रिसेप्शन में पहुंचा विक्रम बत्रा का परिवार

तस्वीर की बात करें तो, विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा अपनी बेटी और पत्नी के साथ सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में पहुंचे थे। इसके साथ ही परिवार ने कपल के साथ एक फोटो भी क्लिक की करवाई। शेरशाह कपल और विक्रम बत्रा के परिवार की ये तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ ने निभाया था विक्रम बत्रा का किरदार

फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ ने निभाया था विक्रम बत्रा का किरदार

आपको बता दें कि, फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। वहीं कियारा आडवाणी उनकी प्रेमिका डिंपल के रोल में नजर आईं। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे

रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे

बात करें रिसेप्शन पार्टी की इसमें आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, काजोल, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर जैसे तमाम सितारे शामिल हुए। पार्टी के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार इनसाइड फोटोज छाई हुई हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में कपल को बधाई दे रहे हैं।

जैसलमेर में हुई थी शादी

जैसलमेर में हुई थी शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ये सीक्रेट वेडिंग थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन, दोनों की शादी की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। 5 फरवरी को दोनों का पूरा परिवार जैसलमेर पहुंच चुका था। 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा ने सात फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईँ। दोनों की तस्वीरों को अब तक सबसे ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Recommended Video

    Sid-Kiara Reception: मैचिंग ऑउटफिट में स्टनिंग लगा कपल, एक-दूसरे को पकड़कर दिए पोज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+