किसी फेयरीटेल से कम नहीं है कियारा की एंट्री, वरमाला में सिद्धार्थ ने किया Lip Kiss, वायरल हुआ शादी का वीडियो

कियारा आडवाणी ने शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस की एंट्री और सिद्धार्थ की स्माइल देख लाखों फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

Sidharth And Kiara Wedding: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अब पति-पत्नी बन चुके हैं। 7 फरवरी को जैसलमेर में कपल की सीक्रेट वेडिंग हुई। दोनों ने इस शादी की किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी। खैर शादी के बाद दोनों की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों को दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देख लाखों फैंस प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच कियारा ने सोशल मीडिया शादी की एक वीडियो शेयर की है।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी का वीडियो वायरल

सिद्धार्थ-कियारा की शादी का वीडियो वायरल

कियारा आडवाणी ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में कियारा आडवाणी की एंट्री से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का शाही अंदाज देखने को मिला। वहीं जैसे ही एक्ट्रेस की एंट्री होती है तो, इंतजार कर रहे उनके दुल्हे राजा खुद को रोक नहीं पाते और सबके सामने एक दूसरे को लिप किस करते हैं। ये वीडियो किसी भी कपल के लिए किसी फेयरीटेल से कम नहीं है।

डांस करते हुए कियारा की हुई एंट्री

डांस करते हुए कियारा की हुई एंट्री

वीडियो की शुरूआत कियारा आडवाणी की एंट्री से होती है। बाकी लड़कियों की तरह शर्माने के बजाय एक्ट्रेस नाचते-नाचते स्टेज तक आती हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा घड़ी पर नजर डालते हैं और उन्हें जल्दी आने का इशारा करते हैं। एक्टर को देखकर ऐसा लग रहा जैसे वह कियारा का बहुत देर से इंतजार कर रहे थे कि, कब उनकी दुल्हनिया आए। जैसे ही एक्ट्रेस स्टेज पहुंचती हैं तुरंत उन्हें सिद्धार्थ लिप किस करते हैं।

वरमाला में कियारा को छेड़ते दिखे सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह अंदाज एक फेयरीटेल जैसा है। कपल का ये क्यूट मोमेंट रील लाइफ से रियल लाइफ में होता देख किसी को भी दिल जीत लेगा। स्टेज पर सिद्धार्थ कियारा को वरमाला पहनाते हैं और फिर वह अपनी दुल्हनिया को छेड़ते हैं और वरमाला पहनने में नखरे करते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा ने सबके सामने किया किस

सिद्धार्थ और कियारा ने सबके सामने किया किस

वीडियो में देखा जा सकता है, जैसे ही दोनों की वरमाला की रस्म पूरी होती और कपल एक दूसरे को हग करते हैं, उस वक्त कियारा अपने इमोशन को छुपाने की कोशिश करती हैं। उनका चेहरा और क्यूट सी स्माइल बता रही है कि, ये मोमेंट उनकी जिंदगी में कितना ज्यादा स्पेशल रहा होगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए बैकग्राउंड में शेरशाह का गाना चल रहा है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जैसलमेर में हुई थी शादी

जैसलमेर में हुई थी शादी

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को सात फेरे लिए। शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। शादी के बाद कपल अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे।

Recommended Video

    Sidharth Malhotra-Kiara Wedding:शादी के बाद मैचिंग आउटफिट में दिखे सिद्धार्थ-कियारा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+