सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का ये है पूरा प्लान, इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है नाम
मुंबई, 10 नवंबर। कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' में काम करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। इस जोड़ी को फिल्म के अंदर लोगों ने खूब पसंद किया है और अब ऐसी खबरें हैं कि ये जोड़ी रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के काफी करीब है। सिद्धार्थ और कियारा अपनी रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में इन दोनों के फैंस बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि ये दोनों शादी कब करेंगे।

शादी के टॉपिक पर क्या बोले सिद्धार्थ?
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शादी के टॉपिक को लेकर अपना पूरा प्लान बता दिया है। उन्होंने कहा है, 'शादी का अभी तो कोई प्लान है नहीं, मुझे लगता है कि ये एक ऐसी चीज है जिसका अपना कोर्स है जैसे फिल्म प्रोडक्शन अभी तक नहीं हुआ है। मेरे पास स्टोरी नहीं है, स्क्रिप्ट और कास्ट रैडी है। अब ये कब होगा, जैसे ही मुझे पता चलेगा मैं सभी को बता दूंगा।' सिद्धार्थ ने ये इंटरव्यू हिंदुस्तान टाइम्स को दिया है।

कियारा के साथ एक लव स्टोरी पर काम करेंगे सिद्धार्थ!
सिद्धार्थ ने कियारा के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर कहा कि फैंस ने हमें विक्रम और डिंपल के रोल में काफी पसंद किया है, ये पहला मौका था, जब हम दोनों किसी लव स्टोरी में एक साथ थे। सिद्धार्थ ने कहा कि कियारा के लव स्टोरी में होने से इमोशन्स और क्लाइमेक्स का तड़का लगता है। सिद्धार्थ ने इस दौरान ये संकेत भी दिए कि वो कियारा के साथ किसी अन्य लव स्टोरी पर भी काम करेंगे बस एक अच्छी स्क्रिप्ट और एक अच्छे डायरेक्टर का इंतजार है।

अक्सर साथ में देखे जाते हैं कियारा और सिद्धार्थ
सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि उन्हें कियारा की क्या विशेषता अच्छी लगती हैं तो उन्होंने कहा, "कियारा में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है, जब वो ऑफ स्क्रीन होती हैं। आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन फैंस को इनकी चुप्पी के टूटने का इंतजार है, क्योंकि कियारा और सिद्धार्थ अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications