विक्की-कैटरीना शादी के बाद इस स्टार क्रिकेटर के होंगे पड़ोसी, इस फेमस बिल्डिंग में लिया फ्लैट
मुंबई, 09 नवंबर; एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस साल के अंतिम महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों को लेकर एक और खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि शादी के बाद कटरीना और विक्की नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। उनका ये नया घर क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर के पास होगा। विक्की-कैटरीना बहुत जल्द अनुष्का-विराट के पड़ोसी होंगे।

विक्की कौशल ने एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल ने एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है जिसमें वह कैटरीना कैफ के साथ रहेंगे। दिलचस्प बात ये है कि इसी बिल्डिंग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ रहते हैं। तो अगर विक्की और कैटरीना यहां शिफ्ट होंगे तो दोनों विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन जाएंगे। , कटरीना और विक्की दो महीने पहले जुहू इलाके में एक अपार्टमेंट देखने गए थे जो कि उन्हें काफी पसंद आया। कई बार घर देखने के बाद उन्होंने घर की डील फाइनल की थी।

इतना होगा हर महीने का रेंट
कहा जा रहा है कि विक्की ने इसी बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल वाले फ्लोर को 60 महीने यानी 5 साल के लिए रेंट पर लिया है। इस रेंट को विक्की तीन अलग-अलग किस्तों में देंगे. विक्की ने एडवांस में 1.75 करोड़ रुपए बतौर रेंट दिए हैं। शादी के बाद विक्की और कैटरीना इसी अपार्टमेंट में रहेंगे। अपार्टमेंट के लिए शुरुआती 36 महीनों का किराया 8 लाख रुपये प्रति माह है। अगले 12 महीनों के लिए यह 8.40 लाख रुपये प्रति माह है, और बाकी बचे 12 महीनों के लिए विक्की कौशल 8.82 लाख रुपये प्रति माह का किराया देंगे।

कबीर खान के घर पर हुआ था रोका
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की रस्म कबीर खान के घर पर की गई थी। दोनों अब शादी की तैयारी में बिजी हैं। कबीर खान के घर पर हुई इस रोके की रस्म में केवल फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। इस फंगशन में कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इजाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, वीणा कौशल और भाई शामिल हुए। बता दें कि, कैटरीना कबीर खान को अपना राखी ब्रदर मानती हैं।

विक्की अगले साल मई में करना चाहते थे शादी, लेकिन....
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की औऱ कैटरीन के वेडिंग आउटफिट पॉपुलर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन करेंगे। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल पहले अगले साल मई में शादी करना चाहते थे। उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि तब तक वह अपने सारे प्रोजेक्ट्स का काम खत्म कर लेते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना इसी साल दिसंबर में शादी करना चाहती थीं। इसके अलावा मई में शादी ना करने की एक वजह गर्मी भी थी। राजस्थान में मई में बहुत गर्मी पड़ती है और ऐसे में वहां शादी में काफी दिक्कत होती इसलिए कैटरीना दिसंबर में शादी करना चाहती थीं।

राजस्थान में होगी दोनों की रॉयल वेडिंग
दोनों पहले डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन कई प्रोजेक्ट्स के चलते उन्होंने राजस्थान में रॉयल तरीके से शादी करने का फैसला किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही टाइगर- 3 की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी, वहीं विक्की सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर पर काम करना शुरू करेंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications