शादी में आए मेहमानों को सिद्धार्थ-कियारा ने दिया था ये स्पेशल गिफ्ट, वायरल हो रही है फोटो, लिखा था ये खास नोट

Kiara Sidharth Wedding Note For Guests: सोशल मीडिया पर सिड-कियारा की शादी के वीडियो के अलावा वो कार्ड भी वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने शादी में मौजूद सभी मेहमानों को दिया था।

kiara advani

Kiara Sidharth Wedding Note For Guests: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने गत 7 फरवरी को राजस्थान के जैसेलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली है। ऐसे में इस समय हर तरफ सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की ही चर्चा हो रही है। सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ग्रैंड शादी के बाद ये कपल दिल्ली पहुंचा जहां पर कियारा का ससुराल है। यहां पर रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इसके बाद आगामी 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जहां पर बॉलीवुड सितारों का तांता लगेगा। इन सबके बीच फिलहाल सोशल मीडिया पर एक नोट वायरल हो रहा है, जो सिड और कियारा ने शादी में आए मेहमानों को दिया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस खास नोट में किया लिखा था।

मेहमानों को दिया दिल छू लेने वाला गिफ्ट

मेहमानों को दिया दिल छू लेने वाला गिफ्ट

सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। करीबी दोस्तों में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर, बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता। इसके अलावा इस शादी में कियारा आडवणी की बचपन की दोस्त ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पारीमल के साथ शादी समारोह में जैसलमेर पहुंची थीं।

कार्ड में मेहमानों के लिए लिखा था खास नोट

कार्ड में मेहमानों के लिए लिखा था खास नोट

इस समय सोशल मीडिया पर सिड-कियारा की शादी के वीडियो के अलावा वो कार्ड भी वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने शादी में मौजूद सभी मेहमानों को दिया था। इस स्पेशल कार्ड को कपल ने शादी में मौजूद सभी गेस्ट को दिया था। इस कार्ड में लिखा था- हमारी शादी के दिन की खुशी में हिस्सा लेने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे जीवन में ऐसे अद्भुत परिवार और दोस्त हैं जो हमारे साथ जश्न मनाने के लिए पास और दूर से आए हैं। प्लीज आज पियो, नाचो और यादें बनाओ, क्योंकि मैरिड कपल के रूप में हमारी ये पहली शाम है। विद लव, कियारा और सिड।

शादी का वीडियो हो रहा है वायरल

इस खास नोट के साथ कस्टमाइज वैक्स सील स्टैंप भी लगा हुआ है, जिस पर डिजाइनर तरीके से एसके लिखा गया है। इस कार्ड को शादी में मौजूद सभी मेहमानों को दिया गया था ताकि वह याद के तौर पर इसे अपने साथ रख सकें। आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के वीडियो का एक छोटा क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

12 फरवरी को मुंबई में होगा रिसेप्शन

आपको बता दें कि जैसलमेर में शादी करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी सीधे दिल्ली रवाना हुए थे। यहां पर ससुराल में ढोल की थाप पर कियारा का वेलकम हुआ। इसके बाद दिल्ली के एक होटल में न्यूलीवेड कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी जिसमें रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद आगामी 12 फरवरी को मुंबई में भी एक पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मेहंदी

आपको बता दें कि शादी के बाद से पैपराजी के कैमरे सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी की तस्वीरें लेने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। कई फोटोज के बीच में सिद्धार्थ के हाथों की मेहंदी की फोटो ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल सिद्धार्थ के हाथों में उनकी पत्नी कियारा का नाम साफ नजर आ रहा है। मेहंदी के रूप में सिद्धार्थ ने हिना से अपने हाथों पर अपनी प्यारी दुल्हनिया कियारा का नाम लिखवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+