Video: सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम विदाई में पुलिस से भिड़ीं संभावना सेठ, बोलीं- मेरे पति को हिट कैसे किया
मुंबई, 3 सितंबर। महज 40 साल की उम्र में मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से हर कोई सदमे में है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री से लोग सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से दुखी हैं और उनके लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बिग बॉस 13 के विजेता रह चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है, आज (शुक्रवार) उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट में भारी भीड़ जमा हो गई इस बीच टीवी और बॉलीवुड जगत से भी कई सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

संभावना का वीडियो हुआ वायरल
सिद्धार्थ शुक्ला अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों और फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी मुंबई पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभावना सेठ को कहते सुना जा सकता है, 'आपने हिट कैसे किया, ये मेरा हस्बैंड है...खबरदार।' वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस संभावना और उनके पति को गेट के दूसरी तरफ जाने से रोक रही है।

पुलिसवाले से भिड़ीं संभावना सेठ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि एक पुलिस वाले ने उन्हें धक्का दिया था। इसके बाद संभावना गुस्से में अंदर की तरफ चली जाती हैं। सोशल मीडिया पर संभावना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। संभावना सेठ और उनके पति अविनाश पुलिसवालों से उलझते नजर आ रहे हैं, वीडियो में संभावना को कहते सुना जा सकता है कि पुलिसवाले ने उनके पति को थप्पड़ मारा है।

पुलिसवाले ने कहा- मारा नहीं है
संभावना की बातों का जवाब देते हुए पुलिसकर्मी भी कहता है कि मारा नहीं है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान संभावना शेट और अविनाश द्विवेदी श्मशान घाट पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बॉलीवुडपैप नाम के इंस्टाग्राम आईडी से शेयर की गई है। एक फैन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'संभावना और अविनाश अच्छे इंसान हैं, उनके साथ जरूर कुछ गलत हुआ होगा इसलिए उन्होंने ऐसा व्यवहार किया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पुलिसवालों की हिम्मत कैसे हुई अविनाश को धक्का देने की।

सिद्धार्थ के निधन पर संभावना ने क्या कहा?
हालांकि पूरे मामले की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिसवालों से भिड़ंत से पहले सिद्धार्थ के निधन पर दुख जताते हुए संभावना ने कहा था, मैं सदमे में हूं। मैं अभी उनके घर आई थी और देखा उनकी मां सदमें में हैं। सुशांत के बाद, मेरे लिए सबसे बड़ी चौंकाने वाली खबर सिद्धार्थ का निधन है। मुझे विश्वास नहीं होता कि वह अब नहीं रहे। उनकी मां ने बताया कि रात में उसने पानी मांगा था और फिर सो गया। बाद में, जब वह अपने बेटे को देखने के लिए वापस गई और सिद्धार्थ को सोते हुए देखा, लेकिन जवाब नहीं दिया। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला
बता दें कि अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 3 सितंबर 2021 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर लगभग 3.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्व में विलीन हो गए। सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज से किया गया। ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को मुखाग्नि दी गई। सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला, उनकी बहनें, परिजन, शहनाज गिल के अलावा लगभग सारे टीवी हस्ती अभिनेता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: Video: जब सलमान खान ने एक्टर की मौत को लेकर उड़ाई थी हंसी,सिद्धार्थ की मौत के बाद लोग बोल-मजाक सच हो गया












Click it and Unblock the Notifications