Shwetha Menon Love Story: शाहरुख, आमिर-सलमान से 'फ्लर्ट'! की दो शादियां, शॉकिंग बना तलाक, जानें कितने बच्चे?
Shwetha Menon Love Story: शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के साथ ऑन स्क्रिन फ्लर्ट करने वाली मलयालम और बॉलीवुड की चमकती एक्ट्रेस श्वेता मेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है- एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज होना। यह एर्नाकुलम CJM कोर्ट के आदेश पर हुआ है। आरोप है कि जैसी फिल्मों में अश्लील दृश्यों में अभिनय किया और एक कंडोम विज्ञापन में हिस्सा लिया। ऐसे में श्वेता की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी सुर्खियों में रही हैं।
उनकी दो शादियां, एक तलाक, और बेटी के जन्म की अनोखी कहानी ने उन्हें चर्चा का केंद्र बनाया। हाल ही में अश्लीलता के आरोपों में फंसने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ फिर से लाइमलाइट में है। आइए, श्वेता मेनन की शादी, तलाक, और परिवार की पूरी कहानी को करीब से जानते हैं...

Shwetha Menon Ex Husband Bobby Bhonsle: पहली शादी- बॉबी भोंस्ले के साथ अधूरी कहानी
श्वेता मेनन की पहली शादी 2004 में बॉलीवुड मॉडल और लेखक बॉबी भोंस्ले के साथ हुई थी। यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 2007 तक दोनों का तलाक हो गया। श्वेता ने सात साल के रिश्ते के बाद पहली शादी की थी। बॉबी भोंस्ले, जो मॉडलिंग और लेखन की दुनिया में सक्रिय थे, के साथ श्वेता की जोड़ी उस समय चर्चा में थी, लेकिन निजी कारणों से यह रिश्ता टूट गया। तलाक के बाद श्वेता ने इस रिश्ते पर ज्यादा खुलासा नहीं किया और अपनी प्रोफेशनल जिंदगी पर फोकस किया।

Shwetha Menon Husband Sreevalsan Menon: दूसरी शादी- श्रीवल्सन मेनन के साथ नया अध्याय
2007 के तलाक के बाद श्वेता ने अपनी जिंदगी में नया मोड़ लिया। 18 जून 2011 को उन्होंने केरल के थ्रिसूर मूल के पत्रकार श्रीवल्सन मेनन से दूसरी शादी रचाई। यह शादी वैलांचेरी, केरल के नेयथलापुरथ सस्ता अयप्पा मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। श्रीवल्सन मेनन मुंबई में एक पत्रकार के तौर पर काम करते हैं और श्वेता के साथ उनकी जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब सराहा। यह शादी आज भी कायम है, और दोनों एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
Shwetha Menon Divorce Reason: क्यों हुआ था पहले पति से तलाक? क्या वजह?
श्वेता ने खुद बताया था कि यह शादी उनकी सबसे बड़ी गलती थी, क्योंकि बॉबी की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं - 'घर का दरवाजा तोड़ना, लगातार गायब होना, फिर 4-5 महीने के बाद वापस आ जाना' जैसी घटनाएं हुईं। हम सात साल तक प्यार में रहे। फिर भी, मुझे नहीं पता था कि वह गांजा लेगा।तलाक के बाद भी श्वेता और बॉबी की आपसी बातचीत थी - वे आज भी कभी-कभी पुरानी बातों का मजाक उड़ाते।
Shwetha Menon Daughter Sabaina Menon: श्वेता की बेटी सबैना
श्वेता और श्रीवल्सन की एक बेटी है, सबैना मेनन, जिसका जन्म 27 सितंबर 2012 को हुआ। इस जन्म ने न केवल श्वेता की निजी जिंदगी में खुशियां लाईं, बल्कि एक सनसनीखेज विवाद भी खड़ा किया। दरअसल, सबैना के जन्म को मलयालम डायरेक्टर ब्लेसी की फिल्म कलिमन्नू (2013) में कैमरे पर शूट किया गया था।
श्वेता ने अपनी डिलीवरी को फिल्म का हिस्सा बनाने की अनुमति दी, जिसके बाद केरल फिल्म एग्जिबिटर्स ने इसे 'निजी पल का व्यावसायीकरण' करार दिया। इसने श्वेता को विवादों में ला दिया, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कला और साहस का हिस्सा बताया।
कैमरे सामने बेटी Sabaina को दिया जन्म
शादी के एक साल बाद सितंबर 2012 में उनकी बेटी Sabaina Menon का जन्म हुआ। इस प्रसव को फिल्म 'Kalimannu' में शूट किया गया था - अस्पताल में तीन कैमरों से प्राकृतिक जन्म का दृश्य फिल्माया गया, जो काफी विवादास्पद रहा।
क्या है श्वेता का अश्लीलता विवाद? साजिश या हकीकत?
6 अगस्त 2025 को श्वेता मेनन एक बार फिर विवादों में फंस गईं, जब एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लीलता निवारण अधिनियम और IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सामाजिक कार्यकर्ता मार्टिन मेनाचेरी की शिकायत में दावा किया गया कि श्वेता ने पलेरी माणिक्यम (2009), रथिनिर्वेदम (2011), और कलिमन्नू (2013) जैसी फिल्मों में अश्लील दृश्यों में अभिनय किया और एक कंडोम विज्ञापन में हिस्सा लिया।
इन दृश्यों को कथित तौर पर सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइट्स पर पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल किया गया। यह केस AMMA (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) के 15 अगस्त को होने वाले चुनावों से ठीक पहले आया, जहां श्वेता अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। कुछ इसे साजिश मान रहे हैं।
क्या है अगला कदम?
श्वेता मेनन की निजी जिंदगी और प्रोफेशनल करियर हमेशा सुर्खियों में रहा है। पहली शादी का तलाक, श्रीवल्सन मेनन के साथ स्थिर वैवाहिक जीवन, और बेटी सबैना के जन्म का फिल्मी कनेक्शन उनकी कहानी को और रंगीन बनाता है। अब इस नए कानूनी पचड़े में वह क्या रुख अपनाएंगी? AMMA चुनाव और उनकी आने वाली फिल्म करम पर इसका क्या असर होगा? श्वेता की यह कहानी सिल्वर स्क्रीन से कोर्ट रूम तक सनसनी मचा रही है!
ये भी पढ़ें- Shwetha Menon Net Worth: कौन हैं श्वेता मेनन? सलमान खान ने जड़ा था तमाचा, क्या थी वजह? अब इस केस में फंसी!












Click it and Unblock the Notifications