क्या श्वेता तिवारी ने करवाई है सर्जरी? इसलिए 43 की उम्र में दिखती हैं यंग या फिर है कोई और वजह

Shweta Tiwari Age: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने डेब्यू सीरियल से ही लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी। लोगों ने श्वेता के पहले टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी को खूप बसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने उनके प्रेरणा नाम की लड़की के किरदार की भी जमकर तारीफ की है।

श्वेता तिवारी ने भोजपुरी फिल्मों में किया काम
इसके बाद श्वेता तिवारी ने कई टीवी शोज में काम किया। श्वेता तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। उन्होंने रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक के साथ भोजपुरी फिल्मों में जमकर काम किया है।

shweta tiwari

श्वेता तिवारी की दर्दनाक पर्सनल लाइफ
श्वेता तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी अच्छी रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी की दर्दनाक रही है। आपक बता दें कि श्वेता तिवारी ने 2 शादियां की थीं लेकिन उनकी दोनों ही शादियां टूट गई हैं। दोनों शादियों से उनके दो बच्चे, बेटी पलक (23) और बेटा रेयांश (8) हैं।

टूट गई थीं श्वेता तिवारी की दोनों शादियां
श्वेता तिवारी ने साल 1998 में फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी। साल 2000 में उन्हें एक बेटी पलक हुई, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ही राज और श्वेता में अनबन शुरू हो गई थी। साल 2007 में श्वेता ने राजा के खिलाफ तलाक का केस दर्ज करवाया था। साथ ही, राजा चौधरी पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया था। वहीं, करीब 6 साल बाद अदालत ने उनके तलाक पर मुहर लगा दी थी।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं श्वेता तिवारी
श्वेता ने दूसरी शादी एक्टर अभिनव कोहली से की थी। हालांकि ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। फिलहाल श्वेता तिवारी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

'43 की उम्र में श्वेता इतनी जवान दिखती हैं'
43 की उम्र में भी श्वेता तिवारी अपनी गॉर्जियस तस्वीरों के जरिए इंटरनेट पर आग लगाती नजर आती हैं। कुछ लोग जहां श्वेता की खूबसूरती की तारीफ करते हैं वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 43 की उम्र में श्वेता इतनी जवान कैसी दिख सकती हैं।

क्या श्वेता ने यंग दिखने के लिए करवाई सर्जरी?
श्वेता तिवारी को ट्रोल करते हुए कई यूजर्स का कहना है कि श्वेता ने यंग दिखने के लिए सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस की आलोचना करने वाले लोग उनकी पुरानी और नई फोटो की तुलना करते भी नजर आते हैं। कुछ लोग तो उन्हें गोल्ड डिगर भी कहते हैं।

श्वेता तिवारी ने खोला बड़ा राज
हालांकि श्वेता तिवारी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में सर्जरी करवाने की बात से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि ये उनकी नैचुरल ब्यूटी है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उन्होंने पहली शादी कम उम्र में कर ली थी। यही वजह से ही लोग उनकी बड़ी बेटी को देखकर हैरान हो जाते हैं और यकीन नहीं कर पाते हैं कि ये उन्हीं की बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+