क्यों नहीं है श्वेता तिवारी के पास पैसे? एक्ट्रेस ने इशारों में बताई ये बड़ी वजह, VIDEO

श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पैसे क्यों नहीं है।

मुंबई, 28 सितंबर: मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जिन्होंने टीवी शो अपराजिता से टीवी की दुनिया में एक बार फिर वापसी की है। इस टीवी सीरियल में एक्ट्रेस अपराजिता की मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अक्सर अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ अक्सर अपना बॉन्ड शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया एक रील पोस्ट की जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास पैसे क्यों नहीं हैं। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई।

श्वेता तिवारी ने शेयर की फनी वीडियो

श्वेता तिवारी ने शेयर की फनी वीडियो

श्वेता तिवारी और उनकी बेटी का ये वीडियो काफी फनी है। बता दें कि ये वीडियो अपराजिता के सेट पर लिया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी अपने कैरेक्टर के गेट अप पर हैं। वीडियो में ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो शूटिंग से पहले का है।

बताया पैसे ना होने की वजह

वीडियो में श्वेता तिवारी यह पूछे जाने पर कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके जवाब में वह तुरंत कैमरा अपनी बेटी पलक तिवारी की तरफ घुमाती हैं। इस दौरान पलक फोन में व्यस्त होती हैं। श्वेता ने उनके पोस्ट को कैप्शन दिया, "अब आप सभी जानते हैं..।" जिसके बाद इस पोस्ट पर बेटी पलक ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट कर लिखा, "माँ झूठ बोलना बंद करें।"

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

श्वेता तिवारी का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'वो कौन सा पूरा दिन फोन इस्तेमाल करती है। इतना तो सभी इस्तेमाल करते हैं। सभी जानते हैं कि वह कितनी महनती हैं। एवी बच्चे को बदनाम ना करो'। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'इतना सच नहीं बोलना था'।

श्वेता तिवारी का बेटी पलक से है स्ट्रान्ग बॉन्ड

श्वेता तिवारी का बेटी पलक से है स्ट्रान्ग बॉन्ड

हाल ही में ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने पलक के साथ साझा किए गए बंधन के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अब तक किए अपने संघर्षों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि, "पलक एक ऐसी मां को देखकर बड़ी हुई है, जो बिना रुके काम करती रही है। वह जानती है कि यह सिर्फ उसकी मां नहीं है, बल्कि सेट पर उनके साथ काम करने वाले लोग भी बिना रुके काम करते हैं"।

अपराजिता में श्वेता तिवारी का किरदार

आपको बता दें कि 'मैं हूं अपराजिता' शो जो कि 27 सितंबर को ऑन एयर हुआ है। इस शो में एक्ट्रेस के साथ एक्टर मानव गोहिल भी अहम भुमिका निभा रहे हैं। बता दें इस सीरियल में श्वेता तिवारी सिंगल मदर का किरदार निभा रही हैं। शो में उनकी तीन बेटियां होती हैं और इसकी कहानी इसी के इर्द गिर्द घुमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+