श्वेता तिवारी ने लोगों को दी ऐसी गुड न्यूज, सुनकर झूम उठेंगे आप, कहा- मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती
Shweta Tiwari Good News: टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। श्वेता तिवारी ने भले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी अपने एक्टिंग और डांस स्किल्स, दोनों से फैंस का दिल जीतना जानती हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में उनके डांस नंबर्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।
इंटरनेट पर छाई हुई हैं श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी आए दिन अपनी फिटनेस और खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार किसी खास वजह से वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है, जिससे सुनकर लोग खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने लोगों को इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताई है। आइए आपको बताते हैं कि अपने फैशन का जलवा बिखेरने वाली श्वेता तिवारी ने लोगों को क्या खुशखबरी सुनाई है।

श्वेता तिवारी ने फैंस को दी ये खुशखबरी
श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अपने अपकमिंग हिंदी कॉमेडी प्ले 'एक मैं और एक दो' का ऐलान करते हुए खुशी महसूस हो रही है। लाफ्टर और इमोशन के रोलरकोस्टर के लिए तैयार हो जाइए। मैं अब बाकी कलाकारों से मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती! क्या कोई अंदाजा लगा सकता है कि वे कौन हो सकते हैं?
कॉमेडी प्ले में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्वेता तिवारी एक नया प्ले करने जा रही है। इस कॉमेडी प्ले का नाम एक मैं और एक दो है। ये एक कॉमेड्री ड्रामा प्ले है, जिसका प्रीमियर आगामी 6 जुलाई को शाम 7:30 बजे सेंट एंड्रयू और 7 जुलाई को शाम 7 बजे रंगशारदा में होगा। श्वेता तिवारी ने इसका पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
43 वर्षीया श्वेता तिवारी 2 बार शादी कर चुकी हैं
आपको बता दें कि 43 वर्षीया श्वेता तिवारी 2 बार शादी कर चुकी हैं और दोनों ही बार उनकी इस शादी ने उन्हें दर्द पहुंचाया है। श्वेता तिवारी की दोनों शआदियां टूट चुकी हैं और वह अब अपने दोनों बच्चों की सिंगल मदर के तौर पर परवरिश कर रही हैं। श्वेता तिवारी का नाम कई मशहूर लोगों के साथ जुड़ चुका है और ऐसे में वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications