'वो मेरी बेटी है, कभी-कभी हमारे बीच', 24 साल की बेटी पलक को लेकर पिता राजा चौधरी का शॉकिंग खुलासा
Shweta Tiwari and Raja Chaudhary: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती की जमकर तारीफ होती है। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी लोगों पर अपना जादू चला रही हैं।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
भले ही श्वेता तिवारी आज के समय में स्क्रीन पर कम नजर आती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं।

राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था।
श्वेता के साथ बुरा बर्ताव करते थे राजा
श्वेता तिवारी का कहना था कि पहले पति राजा चौधरी उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे। उन्होंने राजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। वहीं राजा चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन की कठिनाओं के बारे में खुलकर बात की थी।
श्वेता तिवारी का परिवार इस शादी के खिलाफ था
राजा चौधरी ने बताया था कि श्वेता तिवारी से तलाक लेने के बाद वह काफी टूट गए थे। उन्होंने खुद को शराबी बताते हुए खुलासा किया था कि कैसे उनकी इस खराब आदत के कारण उनकी लाइफ प्रभावित हुई थी। राजा चौधरी ने बताया था कि श्वेता तिवारी का परिवार इस शादी के खिलाफ था। इसके बाद उनकी बेटी पलक हो गई है। श्वेता को टीवी में काम मिला तो वह अपने परिवार को कम समय देने लगी थीं।
24 साल की बेटी पलक तिवारी के साथ पिता का रिश्ता
-वहीं हाल ही में राजा चौधरी से 24 साल की बेटी पलक तिवारी के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था। राजा ने बताया कि उनकी और पलक की कभी-कभी बात हो जाती है। राजा चौधरी ने बताया कि वह अपीन बेटी पलक से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें पलक की याद भी आती है।
-राजा चौधरी ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा है- हम दोनों ही टच में रहते हैं। पलक को जब भी अपने बिजी शिड्यूल से समय मिलता है, वो मेरे से बात कर लेती है। हालांकि हमारी बात सिर्फ फोन पर ही होती है। हम दोनों फेस टू फेस नहीं मिलते हैं।
तीसरी शादी को लेकर राजा चौधरी का बयान
-राजा चौधरी ने इंटरव्यू में अपनी प्रोफेशनल लाइफ के स्ट्रगल और शराब की लत के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस आदत को छोड़ा और अब वह काफी समय से एक सिंपल लाइफ जी रहे हैं।
-वहीं तीसरी शादी को लेकर राजा चौधरी ने कहा- मैं शादी और प्यार के खिलाफ नहीं हूं लेकिन अभी ऐसा कुछ सोच नहीं है। मेरा फोकस फिलहाल खुद को बेहतर बनाने पर है। अगर किस्मत में तीसरी शादी लिखी हुई है तो जरूर होगी।
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी से तलाक लेने के बाद राजा चौधरी ने साल 2015 में दिल्ली की कॉर्पोरेट प्रोफेशनल श्वेता सूद के साथ दूसरी शादी की थी। हालांकि साल 2022 में उनका तलाक हो गया था। राजा चौधरी ने ईटाइम्स को बताया था कि श्वेता सूद से उनका रिश्ता कुछ खास नहीं चल पाया था। दूसरी पत्नी ने उनसे एलिमनी के तौर पर मोटी रकम मांगी थी, जो उन्हें देनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications