पहले श्वेता तिवारी पर ढाए जुल्म फिर इस हसीना को भी राजा चौधरी ने दिया था धोखा, पकड़े गए रंगे हाथ

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। जिस पर श्वेता ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था।

श्वेता तिवारी ने एक्स पति राजा चौधरी पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। श्वेता तिवारी से अलग होने के बाद राजा चौधरी ने एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा को डेट किया था। लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। श्वेता के बाद श्रद्धा ने भी घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था।

Shweta Tiwari

श्रद्धा शर्मा ने ब्रेकअप होने के बाद राजा चौधरी पर मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। श्रद्धा का कहना था कि वह शराब पीकर घर आते थे और उन्हें मारते-पीटते थे। इसकी वजह से श्रद्धा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थी जिसकी वजह से राजा को लेकर बवाल भी मचा था।

इसके अलावा श्रद्धा ने राजा चौधरी पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था। यहां तक कि खुद राजा ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कबूली थी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत कर राज ने कहा था कि, 'हर कोई चीट करता है, मैंने भी किया। ये शो था इमोशनल अत्याचार, मुझे याद है। मुझे नहीं पता था वे लोग इसे रिकॉर्ड कर रहे थे।'

बता दें कि, श्रद्धा से ब्रेकअप होने के बाद राजा चौधरी से उनकी अच्छी दोस्ती थी। श्रद्धा के बाद उन्होंने साल 2015 में श्वेता सूद से शादी की थी। लेकिन साल 2022 में उनसे भी तलाक हो गया। राजा ने बताया था कि श्वेता ने तलाक के वक्त उनसे ज्यादा एलिमनी की डिमांड की थी। वहीं श्वेता तिवारी की बात करें तो उन्होंने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। लेकिन साल 2019 में उनका तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari की मासूमियत पर फिदा हुआ मशहूर कॉमेडियन, खोला एक्ट्रेस को लेकर ऐसा राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+