श्वेता तिवारी का वो भोजपुरी गाना जिसे देख बेकाबू हो गए थे लोग, सांसद मनोज तिवारी के साथ किया था ऐसा काम
Shweta Tiwari Bhojpuri Song: टीवी जगत से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक अपने बेहतरीन डांस और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है।
श्वेता तिवारी की खूब खूबसूरती
44 साल की उम्र में श्वेता तिवारी की खूबसूरती और फिटनेस देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह दो बच्चों की मां हैं और सिंगल मदर के रूप में उनकी परवरिश कर रही हैं।

श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी का रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता तिवारी का नाम कई बार सुर्खियों में रहा है और इसमें दो सांसदों का जिक्र भी शामिल है। कहा जाता है कि एक समय पर श्वेता तिवारी और भोजपुरी स्टार व राजनेता मनोज तिवारी के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। दोनों ने कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आई है।
श्वेता तिवारी का सरसों के खेत वाला वायरल गाना
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और सांसद मनोज तिवारी के अफेयर की चर्चा तब और ज्यादा बढ़ गई थी जब दोनों का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सरसों के खेत में फिल्माए गए इस रोमांटिक गाने में मनोज तिवारी कभी श्वेता का दुपट्टा खींचते नजर आते हैं, तो कभी उन पर प्यार लुटाते।
-इस गाने का नाम था 'गोरी ओढ़नी तोहार लसरात बा', जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ये गाना फिल्म 'ए भौजी के सिस्टर' का है। इस गाने में श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी के बीच दमदार रोमांस देखने को मिला था।
गाने में श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी के बीच दिखा रोमांस
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी का ये रोमांस केवल रील लाइफ तक ही सीमित था। पर्दे पर इनकी जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। दोनों ने साथ में कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक 'ए भउजी के सिस्टर' भी है। इस फिल्म का यs गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद है।
-गाने में श्वेता तिवारी का एक अलग अंदाज दिखने को मिलता हैं। श्वेता गाने में काफी कम उम्र की लग रही हैं और उनका फिगर भी काफी स्लिम है, जबकि मनोज तिवारी उनके साथ रोमांस करते हुए पूरी तरह किरदार में डूबे दिखते हैं।
-सफेद सूट-सलवार में श्वेता तिवारी के लटके-झटके और मनोज तिवारी के साथ उनकी शानदार कैमिस्ट्री ने दर्शकों को इस गाने का दीवाना बना दिया था। इस गाने को अब तक कई लाख व्यूज और कई लाइक्स मिल चुके हैं।
-गाने को मनोज तिवारी और प्रिया भट्टाचार्या ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत धनंजय मिश्रा ने तैयार किया था। बेहतरीन गायिकी और म्यूजिक की वजह से ये गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच आज भी पॉपुलर है।












Click it and Unblock the Notifications