'नहीं चाहती पलक शादी करे' क्यों श्वेता तिवारी बेटी को देती हैं ऐसी सलाह? दो शादी टूटने पर कही ये बात
Shweta Tiwari Palak Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का रोल निभाकर एक्ट्रेस को घर-घर पहचान मिली। हालांकि पर्सनल लाइफ की बात करें तो उसमें श्वेता असफल रहीं।
श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दो शादी टूटने की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। अब एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने बताया कि वह नहीं चाहती कि उनकी बेटी पलक शादी करे।

टाइम्स ऑफ इंडिया संग खास बातचीत के दौरान श्वेता तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वह शादी को लेकर अपनी बेटी पलक तिवारी को क्या राय देती हैं? श्वेता ने जवाब में कहा कि, 'मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी शादी करे और मैं उसे हमेशा यही सलह देती हूं। लेकिन अगर वो करना चाहती है तो इस बारे में वह दो बार सोचे।'
श्वेता तिवारी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने राजा चौधरी के साथ अपनी पहली शादी को बचाने की बहुत कोशिश की थी। श्वेता ने कहा कि अभिनव के साथ उनकी दूसरी शादी में चीजें खराब हो गईं और कहा कि इस रिश्ते में रहने का कोई मतलब नहीं था। श्वेता को अपने पहले पति से एक बेटी पलक और दूसरे पति अभिनव से एक बेटा रेयांश है। दोनों बच्चों की परवरिश एक्ट्रेस अकेले कर रही हैं।
श्वेता ने 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से शादी की और 2007 में दोनों अलग हो गए। उनकी शराब की लत और घरेलू हिंसा के कारण दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। उन्होंने राजा पर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। राजा से तलाक के बाद में, उन्होंने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद अभिनेता अभिनव कोहली से शादी कर ली। श्वेता ने कोहली के उत्पीड़न के बाद उनके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications