शादीशुदा होकर भी श्वेता बच्चन का इस एक्टर पर आया था दिल, बीताते थे क्वालिटी टाइम, तलाक की उड़ी थी अफवाह
Shweta Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक ट्रैक्टर एजेंसी डीलर को सुसाइड के लिए उकसाने का उन पर आरोप लगा है। अब इस मामले में निखिल नंदा समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
बता दें कि, निखिल नंदा श्वेता बच्चन के पति हैं। साल 1997 में इन दोनों की शादी हुई थी। उनकी एक बेटी, नव्या नवेली नंदा और एक बेटा, अगस्त्य नंदा है। श्वेता जब सिर्फ 21 साल की थीं, तब उन्होंने निखिल से शादी की, जो कपूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि कुछ सालों बाद, श्वेता ने दिल्ली छोड़कर मुंबई अपने माता-पिता के पास आकर रहने का फैसला किया।

श्वेता बच्चन और निखिल नंदा अलग-अलग रहते हैं। श्वेता मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं जबकि निखिल दिल्ली में हैं। हालांकि पब्लिक इवेंट्स में दोनों को कई बार साथ देखा जाता है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स आई थी कि निखिल और श्वेता अलग हो चुके हैं लेकिन बच्चन परिवार ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Shweta Bachchan के बर्थडे पर भाई अभिषेक ने लुटाया प्यार, भाभी ऐश्वर्या राय ने नहीं किया कोई भी पोस्ट
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता बच्चन एक वक्त पर ऋतिक रोशन को डेट करने लगी थीं। दरअसल, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन बचपन के दोस्त हैं। लेकिन ये कम लोग जानते हैं कि ऋतिक श्वेता के भी करीब दोस्त रहे हैं। जब ऋतिक रोशन को एक बार चोट लगी थी तो श्वेता उन्हें देखने उनके पास जाते थे, और इस वजह से श्वेता ने ऋतिक के साथ समय बीताना शुरू किया। बाद में दोनों का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होने लगा वे पार्टीज और इवेंट्स में भी साथ नजर आने लगे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता की वजह से ही ऋतिक ने कंगना रनौत से दूरी बनानी शुरू की थी। हालांकि कंगना और ह्रितिक के बीच विवाद ने काफी हंगामा मचाया और जब श्वेता को लगा कि यह विवाद उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है, तो उन्होंने इस रिश्ते से दूरी बनाना सही समझा। बता दें कि, श्वेता उस वक्त पहले से शादीशुदा थीं, जबकि ऋतिक रोशन कै पहली पत्नी सुजैन खान से तलाक हो चुका था।
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का रिश्ता उस समय सुर्खियों में आया जब वे फिल्म 'काइट्स' में एक साथ नजर आए। इस फिल्म ने ऋतिक और कंगना के अफेयर को हवा दी। यह रिश्ता तब और बढ़ा जब वे फिल्म 'कृष 3' में साथ काम कर रहे थे। हालांकि दोनों का रिश्ता अचानक टूट गया और बाद में ऋतिक ने कंगना पर साइबर स्टॉकिंग और हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। वहीं कंगना ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस विवाद के बीच, ऋतिक और श्वेता बच्चन के बीच बढ़ी दोस्ती भी खत्म हो गई।
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के दामाद Nikhil Nanda पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, आत्महत्या के लिए भी उकसाया, जानें पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications