'सारा तो सारा होवे है तेंदुलकर हो या खान...', शुभमन-सारा का वीडियो देख वायरल हुए मीम्स

हाल ही में क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा अली खान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर पर जमकर मीम्स वायरल हो रहे हैं।

मुंबई, 30 अगस्त: बीते कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की डेटिंग की खबरें चर्चा में थीं। ऐसे में फैंस किसी तरह के अपडेट का इंतजार ही करते रह गए कि उधर क्रिकेटर ने फैंस को कंफ्यूज कर डाला। हाल ही में क्रिकेटर शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सारा तेंदुलकर नहीं बल्कि सारा अली खान संग डिनर डेट पर नजर आ रहे हैं। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही ट्विटर पर दोनों को लेकर खूब मीम्स भी बन रहे हैं।

'सारा' के चर्चे

'सारा' के चर्चे

शुभमन गिल और सारा अली खान की डेटिंग की खूब अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों का साथ में डिनर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में फैंस काफी चौंक गए क्योंकि अभी तक वे सारा अली खान नहीं, बल्कि सारा तेंदुलकर के बारे में सोच रहे थे।

वायरल हो रहा है वीडियो

हालांकि, अब भी कई लोगों का कहना है कि सारा तेंदुलकर को वे डेट कर रहे थे। फिलहाल ये वीडियो देखकर ये पता लगा पाना मुश्किल है कि ये कहां का है। ट्विटर पर दोनों का ये वीडियो देखकर यूजर्स खूब मीम्स वायरल कर रहे हैं। अरुण नाम के यूजर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

दूर हुई कन्फ्यूजन

एक यूजर ने दोनों का वीडियो शेयर कर लिखा, शुभमन गिल डेट सारा अली खान को कर रहे थे और हम किसी और ही सारा को लपेट रहे थे। इस यूजर ने ट्विटर पर क्रिकेटर शुभमन गिल को भी टैग किया है।

जमकर ट्रोल हुए शुभमन

एक अन्य यूजर ने शुभमन गिल और सारा अली खान की तस्वीर ट्वीट करते हुए गिल को जमकर ट्रोल किया है। यूजर ने लिखा कि दुबई में सारा अली खान के साथ स्पॉट हुए शुभमन। इसके साथ ही सारा नाम सुनते ही शुभमन का रिएक्शन भी तस्वीर शेयर कर यूजर ने बताया है। यूजर ने शुभमन का एक फनी फोटो ट्वीट किया है।

सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की थी खबरें

सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की थी खबरें

बताते चलें कि इससे पहले खबरें थीं कि शुभमन गिल दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। वहीं सारा अली खान की बात करें, एक्ट्रेस ने हाल ही में ये कन्फर्म किया कि उन्होंने एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट किया है।

सारा अली खान ने खोले राज

सारा अली खान ने खोले राज

करण जौहर के चैट शो में सारा अली खान से जब उनकी डेटिंग हिस्ट्री को लेकर सवाल हुए तो एक्ट्रेस ने कन्फेस किया कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को डेट किया है। वहीं ब्रेकअप के बाद सारा और कार्तिक कई बार एक-दूसरे की नजरों से बचते हुए नजर आए।

सुर्खियों में सारा

सुर्खियों में सारा

फिलहाल शुभमन गिल और सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं शुभमन के साथ-साथ सारा तेंदुलकर और सारा अली खान दोनों की खूब सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+