शुभांगी अत्रे ने 'भाभी जी घर पर हैं' से लिया लंबा ब्रेक, शो में नहीं दिखेंगी अंगूरी भाभी, जानें क्या है कारण
Bhabhi Ji Ghar Par Hain: टीवी के फेमस कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पिछले 7 सालों में इस शो ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लोग इस सीरियल को काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी इसके काफी चर्चे होते हैं। इसके सभी किरदार और कहानी, दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। लेकिन अब 'भाभी जी घर पर हैं' शो के फैंस को थोड़ा सा दुख पहुंच सकता है। खबर है कि इस शो की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे शो से लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं।
शो में नहीं दिखेंगी अंगूरी भाभी
आपको बता दें कि अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूती जी और अनीता भाभी जैसे किरदार की वजह से टीवी के फेमस सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' को लोग खूब पसंद करते हैं। हर उम्र के लोग इस शो के देखते हैं और हंसते हुए लोट पोट होते हैं। ये शो छोटे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को एंटरटेन करने की कोशिश करता है। इस सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल शुभांगी अत्रे निभा रही थीं। हालांकि सुभांगी अत्रे से पहले इस रोल को टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे निभाती थीं। बाद में शुभांगी ने शिल्पा को रिप्लेस कर दिया था और अब वह भी इस सीरियल से लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं।

शुभांगी अत्रे ने शो से लिया लंबा ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुभांगी अंत्रे एक महीने की छुट्टी पर जा रही हैं। इसके पीछे कोई नेगेटिव कारण नहीं है। दरअसल शुभांगी अत्रे अपनी बेटी को पढ़ने के लिए अमेरिका भेज रही हैं। ऐसे में बेटी को अमेरिका शिफ्ट करने के लिए शुभांगी उनके साथ जा रही हैं। वह कुछ दिनों तक बेटी के साथ अमेरिका में ही रहने वाली हैं।
बेटी के साथ अमेरिका जा रही हैं शुभांगी अत्रे
जानकारी के अनुसार शुभांगी अत्रे की बेटी हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका के शिकागो जा रही हैं। उसको शिफ्ट कराने के लिए शुभांगी अत्रे भी उनके साथ जाएंगी। कुछ दिन अमेरिका में रहने के बाद वह वापस काम पर लौटेंगी। कहा जा रहा है कि वह अपने कुछ एपिसोड्स पहले ही शूट करके जा रही हैं, जिससे दर्शक ज्यादा दिनों तक उन्हें स्क्रीन पर मिस न करें।
साल 2023 में पति से लिया था तलाक
आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे ने साल 2023 में ही अपने पति पीयूष पूरे से अलग होने का फैसला किया था। वह शादी के 19 साल बाद अपने पति से अलग हुई हैं। जानकारी के अनुसार साल 2003 में शुभांगी अत्रे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पीयूष पूरे से शादी की थी। इसके बाद इन्हें बेटी आशी हुई थी। आशी अब 18 साल की हो चुकी हैं। वह हायर स्टडीज के लिए अमेरिका जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications