क्यों सालों तक Shreyas Talpade ने सबसे छुपाई थी अपनी शादी? कॉलेज की सेक्रेटरी पर आया था दिल, जानें वजह
Shreyas-Deepti Talpade Love Story: मराठी और बॉलीवुड सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े़ को अचानक हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। एक्टर की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया कि वह पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे।
श्रेयस तलपड़े ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग की वजह फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टर ने डायरेक्टर नागेश कुकुनूर की फिल्म इकबाल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जो कि साल 2005 में रिलीज हुई थी। आज वह इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों से ज्यादा एक्टर अपनी असल जिंदगी में रोमांटिक हैं। वह एक कॉलेज की सेक्रेटरी को दिल दे बैठे थे जो आज उनकी पत्नी हैं। चलिए जानते हैं श्रेयस और दीप्ति की दिल्चस्प लव स्टोरी के बारे में।

ये बात साल 2000 की है जब श्रेयस तलपड़े को कॉलेज के एक फेस्ट के लिए बुलाया गया था। दीप्ति उसी फेस्ट की सेक्रेटरी थीं। इस दौरान एक्टर की नजर जैसे ही दीप्ति पर पड़ी तो वह उनको दिल दे बैठे। बात यहां तक पहुंच गई कि महज चार दिनों बाद ही श्रेयस ने दीप्ति को प्रपोज कर आई लव यू कह दिया। इसके बाद दोनों ने लगभग साल 2004 तक एक दूसरे को डेट किया।
अपने रिलेशनशिप के दौरान श्रेयस तलपड़े ने फिल्म इकबाल की शूटिंग शुरू की। लेकिन शूटिंग शुरू होने के तीन दिन बाद ही श्रेयस ने शादी की छुट्टी निर्देशक नागेश कुकुनूर से मांगी तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि शादी बाद में कर लेना अभी इसे कैंसिल करो। लेकिन तब तक एक्टर की शादी के कार्ड बंट चुके थे तो डायरेक्टर ने सिर्फ एक दिन की ही छुट्टी दी।
नागेश कुकुनूर ने श्रेयस को अपनी शादी को छुपाने की सलाह दी। उनका कहना था कि वह इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं तो अभी अपनी शादी के बारे में बताना ठीक नहीं है। हालांकि श्रेयस ने डायरेक्टर की बात मानी और उन्हें यकीन दिलाया कि वह किसी को इस बारे में नहीं बताएंगे। इसी वजह से एक्टर को शादी के लिए केवल एक दिन की छुट्टी मिल पाती है। बता दें कि, श्रेयस और दीप्ति की शादी साल 2004 में हुई। शादी के 14 साल बाद 4 मई, 2018 को सरोगेसी की मदद से बेटी आद्या के पेरेंट्स बनें।












Click it and Unblock the Notifications