नए घर में शिफ्ट हो रही हैं श्रद्धा कपूर, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन से जुड़ेगा कनेक्शन
Shraddha Kapoor New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फिल्म 'स्त्री 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी इस सक्सेस को खूब इन्जॉय कर रही हैं।
नए घर में शिफ्ट हो रही हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर अपना घर बदलने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर अब नए घर में शिफ्ट होने जा रही हैं। उनका नया घर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पड़ोस में है।

ऋतिक रोशन की किराएदार बनेंगी श्रद्धा कपूर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर जल्द ही बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के जुहू में सी-फेसिंग अपार्टमेंट में किराए पर शिफ्ट होने जा रही हैं। पहले ऋतिक रोशन के इस घर में एक्टर वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा और बेटी के साथ शिफ्ट होने वाले थे लेकिन कहा गया कि उनकी आपस में बात नहीं बन पाई।
अक्षय कुमार की बनेंगी पड़ोसी
श्रद्धा कपूर जिस घर में शिफ्ट होने वाली हैं उसी बिल्डिंग के बगल में ही अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। ये एक लग्जीरियस डूप्लेक्स अपार्टमेंट है। श्रद्धा के फैंस इस बात को जानकर काफी खुश हो गए हैं। अब श्रद्धा कपूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पड़ोसी बनने वाली हैं।
फिल्म 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार का कैमियो
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार कैमियो में नजर आए थे। फिल्म के आखिरी में अक्षय को सुपरविलेन बनता हुआ दिखाया गया है। इस सीन को देखकर साफ पता चल रहा है कि उनका आतंक स्त्री के तीसरे पार्ट में देखने को मिलेगा।
500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है फिल्म
इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में ही 414.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म वीकडे पर 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। ऐसा ही कलेक्शन चलता रहा तो इसे 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। इस फिल्म ने सनी देओल की 'गदर 2' और शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications