4 करोड़ की नई Lamborghini ड्राइव करके दिवाली पार्टी में पहुंची श्रद्धा कपूर, फैस का खींचा ध्यान, देखें वीडियो
Shraddha Kapoor Lamborghini: 12 नवंबर को देशभर में दिवाली की धूम देखने को मिली। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खास अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया। बीती रात शिल्पा शेट्टी ने सेलिब्रेशन के मौके पर खास पार्टी का आयोजन किया। जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लाइमलाइट बटोरी।
दरअसल, श्रद्धा कपूर का दिवाली पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें श्रद्धा ने ब्लू कलर का लहंगा कैरी किया हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के आउटफिट ने जितना ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा उससे कई ज्यादा उनकी नई लैंबॉर्गिनी गाड़ी ने लोगों को खूब इंप्रेस किया।

दरअसल, बीती रात श्रद्धा कपूर दिवाली पार्टी में खुद अपनी नई कार ड्राइव करके पहुंची। एक्ट्रेस जैसे ही लैंबॉर्गिनी से नीचे उतरीं तो उनके अंदाज का हर फैन दीवाना हो गया। फिलहाल सोशल मीडिया पर हर तरफ एक्ट्रेस का यह वीडियो छाया हुआ है। आपको बता दें कि, कुछ ही दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने नई लैंबॉर्गिनी खरीदी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कुल कीमत 4.04 करोड़ रुपये है।
श्रद्धा कपूर की इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस के तमाम फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यार इस एक्ट्रेस में जरा भी एटीट्यूड नहीं है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे ये कार काफी पसंद आई ये मेरी फेवरेट है।' इसके अलावा कुछ फैंस ने एक्ट्रेस के लुक और आउटफिट की जमकर तारीफ की।
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी रणबीर कपूर के साथ ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। अब इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है लेकिन रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications