रणबीर-दीपिका से लेकर, सलमान-एश्वर्या तक, जब इन सितारों के ब्रेकअप से फैंस को लगा तगड़ा झटका

बॉलीवुड की फेमस जोड़ियां अलग होती हैं, तो फैंस काफी शॉक हो जाते हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ फेमस जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने अपने ब्रेकअप से फैंस को शॉक्ड कर डाला।

मुंबई, 24 मई : बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज की जोड़ियों को लेकर फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। किसकी शादी किससे हो रही है, कौन किसे डेट कर रहा है, ये सब जानना चाहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया से छुपती नहीं हैं। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया हुआ है, वहीं ऐसे सेलेब्स की भी कमी नहीं, जो गुपचुप पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में जब बॉलीवुड की फेमस जोड़ियां अलग होती हैं, तो फैंस काफी शॉक हो जाते हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ फेमस जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने अपने ब्रेकअप से फैंस को शॉक कर डाला।

सलमान खान- एश्वर्या राय

सलमान खान- एश्वर्या राय

एक समय था, जब सलमान खान और एश्वर्या राय अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में बने रहते थे। आय दिन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी थी। ऐसे में लोग इनकी शादी का इंतजार करते रह गए और दोनों ने अपनी ब्रेकअप की खबरों से सबको शॉक कर दिया।

जॉन-बिपाशा

जॉन-बिपाशा

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु भी एक समय में अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। जॉन का अपने दूसरे अफेयर को लेकर बिपाशा से ब्रेकअप हुआ था। हालांकि दोनों ही सेलेब अब अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं।

ऋतिक-सुजैन

ऋतिक-सुजैन

14 साल तक साथ रहने के बाद ऋतिक रोशन और सुजैन के अलग होने की खबरों ने उनके फैंस को काफी दुखी कर दिया। दोनों ने ही कभी खुलकर कोई बात नहीं कही। पब्लिकली भी दोनों हमेशा से कोई बयान देने से बचते रहे।

रणबीर-कैट

रणबीर-कैट

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिश्ता भी लंबे समय तक चला था। लेकिन साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद कैटरीना ने खुद एक्सेप्ट किया कि वे इसके बाद काफी टूट गईं थीं। हालांकि अब दोनों सेलेब्स की शादी हो चुकी है और दोनों ही अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

रणबीर- दीपिका

रणबीर- दीपिका

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' से पहली बार साथ में काम किया और इसके बाद दोनों ही फिल्म 'तमाशा' में साथ नजर आए थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था कि कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया । बताते चलें कि रणबीर दीपिका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों के ब्रेकअप से उनके फैंस को तकड़ा झटका लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+