1.51 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप पर छलका शिल्पा का दर्द, 'एक रुपया भी नहीं लिया, दुख होता है...'

1.51 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप पर छलका शिल्पा का दर्द, 'एक रुपया भी नहीं लिया, दुख होता है...'

मुंबई, 15 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर एक बिजनेसमैन ने 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज करवाया है। अब शिल्पा शेट्टी ने रविवार (14 नवंबर) को ट्विटर पर इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ कभी कोई बिजनेस डील नहीं किया है और ना ही एक रुपये भी लिए हैं। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने अपना दर्द भी जाहिर किया है। शिल्पा ने कहा है कि उन्हें ये सब देखकर बहुत दुख भी होता है कि कैसे लोग उन्हें आसानी से टारगेट करते हैं।

Recommended Video

    Shilpa Shetty का धोखाधड़ी के आरोप पर आया Reaction, जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    'मुझे बहुत दुख हो रहा है, मेरा नाम इसमें आसानी से घसीटा जा रहा है'

    'मुझे बहुत दुख हो रहा है, मेरा नाम इसमें आसानी से घसीटा जा रहा है'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा के खिलाफ 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला मुंबई की बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शिल्पा शेट्टी की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह सब देखकर उन्हें दुख होता है कि उनका नाम इतनी आसानी से घसीटा जा रहा है और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

    शिल्पा ने कहा- हमने एक रुपया भी किसी से नहीं लिया

    शिल्पा ने कहा- हमने एक रुपया भी किसी से नहीं लिया

    शिल्पा शेट्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, '' राज और मेरे नाम पर दर्ज एक प्राथमिकी के बारे में जानकर हम चौंक गए हैं। ये रिकॉर्ड सीधे सेट करने के लिए है। जिस कंपनी के खिलाफ केस किया गया है, वो है एसएफएल फिटनेस, जो काशिफ खान द्वारा संचालित एक फर्म है। उन्होंने देश भर में एसएफएल फिटनेस जिम खोलने के लिए ब्रांड एसएफएल के नामकरण अधिकार ले लिए थे। उसके द्वारा सभी सौदे किए गए और वह बैंकिंग और दिन-प्रतिदिन के मामलों में हस्ताक्षरकर्ता था। हमें उसके लेन-देन की जानकारी नहीं है और न ही हमें उससे एक भी रुपया मिला है। सभी फ्रेंचाइजी का डील सीधे काशिफ से होता है। कंपनी 2014 में बंद हो गई और पूरी तरह से काशिफ खान ने संभाला था।''

    शिल्पा ने कहा- 28 सालों से मेहनत की है, लेकिन देखकर दुख होता है...

    शिल्पा ने कहा- 28 सालों से मेहनत की है, लेकिन देखकर दुख होता है...

    शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा, ''मैंने पिछले 28 वर्षों में बहुत मेहनत की है। और मुझे यह देखकर दुख होता है कि मेरा नाम और प्रतिष्ठा खराब किया जा रहा है। मेरा नाम इतनी आसानी से कहीं भी घसीटा जा रहा है। भारत में गर्वित नागरिक का पालन करने वाले कानून के रूप में मेरे अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। आभार के साथ। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।''

    जानिए किसने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का केस किया

    जानिए किसने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का केस किया

    कारोबारी नितिन बरई की शिकायत पर रविवार को बांद्रा थाने में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता नितिन बरई ने आरोप लगाया कि जुलाई 2014 में एसएफएल फिटनेस कंपनी के निदेशक काशिफ खान ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें लाभ कमाने के लिए 1.51 करोड़ रुपये उद्यम में निवेश करने के लिए कहा था।

    शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे आश्वासन दिया गया था कि एसएफएल फिटनेस कंपनी उसे एक फ्रेंचाइजी प्रदान करेगी और पुणे के हडपसर और कोरेगांव में एक जिम और स्पा खोलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसे कथित तौर पर धमकी दी गई है।

    शिल्पा औ राज कुंद्रा पर इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

    शिल्पा औ राज कुंद्रा पर इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

    शिकायत के आधार पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं। बांद्रा पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+