पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे Raj Kundra, बायोपिक में खुद निभाएंगे लीड रोल, क्या शिल्पा शेट्टी होंगी हीरोइन?

Raj Kundra Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उसे डिस्ट्रीब्यूट करने का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उन्हें लगभग 63 दिनों तक जेल में सजा काटनी पड़ी थी। हालांकि अभी तक इस मामले में उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। इस बीच अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा जल्द ही इस पर फिल्म बनाने वाले हैं।

पोनोग्राफी केस में फंसे थे राज कुंद्रा
याद दिला दें कि, राज कुंद्रा को पोनोग्राफी केस में 19 जुलाई 2021 को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर कई एक्ट्रेसेस ने आरोप लगाया कि वह उनकी अश्लील फिल्में बनाकर डिस्ट्रीब्यूट और प्रोड्यूस करते हैं। अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में राज कुंद्रा नई फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं। जिसमें वह खुद एक्टर के तौर पर नजर आएंगे।

Raj Kundra

अब फिल्म में नजर आएंगे राज कुंद्रा
खबरों के मुताबिक, आर्थर रोड जेल में उन 63 दिनों में जो भी राज कुंद्रा के साथ हुआ और उन्होंने किस तरह से जेल में अपना समय बिताया। यह सबकुछ फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा। हालांकि फिल्म को डायरेक्ट कौन करेगा इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म में खुद राज कुंद्रा अपना किरदार निभाएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि राज ने खुद इस फिल्म की स्क्रीप्ट लिखी है। यह फिल्म राज कुंद्रा और उनके परिवार के साथ हुई आपबीती को दर्शाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+