Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिल्पा शेट्टी का कुछ इस अंदाज में मना वैलेंटाइन डे, पति पर लगे हैं पोर्न फिल्म बनाने के आरोप

नई दिल्ली, फरवरी 14। वैलेंटाइन डे के मौके हर कोई शख्स अपने प्रियजनों के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे और इमोशनल पोस्ट लिख और शेयर कर रहा है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने चहेतों के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति राज कुंद्रा का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं।

शिल्पा ने वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन

शिल्पा ने वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन

आपको बता दें कि राज कुंद्रा के साथ शिल्पा की इंस्टा पोस्ट काफी समय के बाद आई है। शिल्पा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मेरा वैलेंटाइन...हर दिन"। वीडियो में शिल्पा शेट्टी रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में शिल्पा और राज कुंद्रा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वीडियो पीछे से बनाया गया है। शिल्पा ने इस वीडियो में लोरेन एड का गाना एड किया है।

शिल्पा शेट्टी के लिए काफी मुश्किल भरे रहे पिछले कुछ महीने

शिल्पा शेट्टी के लिए काफी मुश्किल भरे रहे पिछले कुछ महीने

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के लिए पिछले कुछ महीनों का सफर बहुत कठिन परीक्षा के तौर पर रहा है, क्योंकि उनके पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें विभिन्न साइटों पर प्रकाशित करने का आरोप लगा था। इन आरोपों के तहत राज कुंद्रा को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि राज कुंद्रा अभी जमानत पर बाहर हैं।

एक वक्त अक्षय के साथ रिलेशनशिप में थी शिल्पा

एक वक्त अक्षय के साथ रिलेशनशिप में थी शिल्पा

आपको बता दें कि इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा था, जब शिल्पा शेट्टी का नाम अक्षय कुमार के साथ सबसे ज्यादा जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करियर के शुरुआती दिनों में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे, लेकिन बाद में वे दोनों अलग हो गए थे। शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान भी कहा था कि अक्षय ने उन्हें धोखा दिया था। अक्षय के साथ रिश्ता टूटने के करीब 9 साल बाद राज कुंद्रा उनकी लाइफ में आए थे।

ये भी पढ़ें: Valentine's Day: बिपाशा बसु ने पति करण के लिए लिखा बेहद खास मैसेज, सब कर रहे तारीफ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+