Valentine's Day: बिपाशा बसु ने पति करण के लिए लिखा बेहद खास मैसेज, सब कर रहे तारीफ
Valentine's Day: बिपाशा बसु ने पति करण के लिए लिखा बेहद खास मैसेज, सब कर रहे तारीफ
मुंबई, 14 फरवरी: एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर को एक खास अंदाज में वेलेंटाइन-डे की बधाई दी है। बिपाशा ने करण के साथ इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते हुए कई बातें लिखी हैं। बिपाशा ने करण के लिए प्यार का इजहार करते हुए उनकी खूबियां बताई हैं। बिपाशा ने कहा है कि करण ने उनको प्यार का मतलब सिखाया है।

बिपाशा ने करण के साथ शेयर की तस्वीरें
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते बिपाशा ने पति को वैलेंटाइन डे विश किया है। बिपाशा ने लिखा है- जब तक मैं करण से नहीं मिली थी, तब तक मुझे सच्चा प्यार का पता ही नहीं था। प्यार आपको खुश करता है और प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित भी करता है। मुझे अपने प्यार पर गर्व है। बिपाशा ने आगे लिखा कि काश सभी को अपना एक सच्चा प्यार मिले।
Recommended Video

सोशल यूजर्स को पसंद आया मैसेज
बिपाशा बासु के इस पोस्ट पर सोशल यूजर्स खूब कमेंट कर रहे है और फोटो लाइक कर रहे हैं। कई यूजर्स ने बिपाशा और करण की जोड़ी की तारीफ की है और उनका प्यार बने रहने के लिए दुआएं दी हैं। हाल ही में टीवी पर कपिल शर्मा शो में वैलेंटाइन्स डे के स्पेशल एपिसोड में भी बिपाशा और करण नजर आए थे। जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के कई राज खोले थे। लोग सोशल मीडिया पर करण और बिपाशा की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

2016 में की थी शादी
बिपाशा बासु और करण ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों ने काफी समय एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। आज के समय में बिपाशा और करण बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। वहीं एक्टिंग की दुनिया में भी दोनों ने काफी शोहरत हासिल की है। बिपाशा के नाम पर कई हिट फिल्में हैं तो करण ने टीवी और फिल्म दोनों इंडस्ट्री में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications