Video: राज कुंद्रा के बिना शिल्पा शेट्टी ने किया गणपति बप्पा का स्वागत, बेटे वियान को सिखाया नारियल तोड़ना
मुंबई, 09 सितंबर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने धूमधाम से अपने घर भगवान गणेश का स्वागत किया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी गणेश जी की बहुत बड़ी भक्त हैं और हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित करती हैं। हालांकि इस साल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा उनके साथ मौजूद नहीं रहे क्योंकि वह अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में मुंबई की जेल में बंद हैं। पति की गैरमौजूदगी में शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों और परिवार संग घर में गणेश का स्वागत किया।
राज्य कुंद्रा पर लगो संगीन आरोप
गौरतलब है कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा और उनके सहयोगी फिलहाल पॉर्न फिल्म बनाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस ने राज कुंद्र के खिलाफ संगीन आरोप लगाए हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी अकेले घर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, हालांकि इस बीच कई बार वह भावुक भी नजर आईं।
पति के बिना गणपति बप्पा को घर लाईं शिल्पा
यह पहली बार है जब शादी के बाद शिल्पा, राज कुंद्रा के बिना गणेश चतुर्थी मना रही हैं। भगवान गणेश के साथ शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने बेटे से नारियल तोड़ने को कह रही हैं। शिल्पा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस मूर्ति लेने के लिए मुंबई के लालबाग गणपति वर्कशॉप में देखा गया था।
वियान कुन्द्रा नहीं तोड़ पाए नारियल
अपने घर भगवान गणेश के स्वागत के दौरान शिल्पा शेट्टी काफी उत्साहित नजर आईं उन्होंने 'गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया' का जयकारा भी लगाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा अपने बेटे वियान कुन्द्रा को नारियल तोड़ना सिखा रही हैं। जब वियान नारियल नहीं तोड़ पाते तो शिल्पा खुद ये शुभकार्य करती हैं। शिल्पा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यूजर्स ने ली वियान कुन्द्रा की चुटकी
इस दौरान शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही हैं लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें अपने पति राज कुंद्रा की कमी भी खल रही होगी। वीडियो देख कई यूजर्स ने शिल्पा के हिम्मत की तारीफ की और उनकी खुशियों के लिए दुआएं मांगी। इस बीच कई यूजर्स ने वियान कुन्द्रा के नारियल फोड़ने के स्टाइल पर चुटकी भी ली। एक यूजर ने लिखा, 'अरे दादा नारियल बदारना है, फोड़ना या फेकना नहीं है।' कई अन्य यूजर्स ने वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में भी सड़क पर ड्यूटी देने वाली DSP शिल्पा साहू बनीं मां, लिखा-'घर में छोटा कोरोना वॉरियर आ गया'