प्रेगनेंसी में भी सड़क पर ड्यूटी देने वाली DSP शिल्पा साहू बनीं मां, लिखा-'घर में छोटा कोरोना वॉरियर आ गया'

DSP शिल्पा साहू ने नवजात बेटे को बताया छोटा कोरोना वॉरियर, वजह दिल को छू लेनी है

दंतेवाड़ा, 4 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की सड़कों पर प्रेगनेंसी के दौरान भी ड्यूटी देने वालीं डीएसपी शिल्पा साहू के घर खुशखबरी आई है। इन्होंने बेटे को जन्म दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी शिल्पा साहू ने बेटे के जन्म की जानकारी शेयर करने के साथ ही भावुक मैसेज भी लिखा है। इन्होंने अपने नवजात बेटे को 'छोटा कोरोना वॉरियर' बताया है।

Recommended Video

    Shilpa Sahu DSP : जानिए कौन हैं 5 माह की गर्भवती पुलिस अफसर जो छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दे रहीं ड्यूटी
    डीएसपी शिल्पा साहू को मिल रही बधाई

    डीएसपी शिल्पा साहू को मिल रही बधाई

    फिलहाल डीएसपी शिल्पा साहू को खूब बधाई दी जा रही है। इनके वाट्सएप स्टेटस के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। वाट्सएप स्टेटस में शिल्पा ने लिखा है कि 'यह हमारे परिवार के लिए खुशी का पल है। नवजात बेटे को आशीर्वाद दीजिए।'

     कोरोना की दूसरी लहर में ड्यूटी देती दिखी थीं

    कोरोना की दूसरी लहर में ड्यूटी देती दिखी थीं

    शिल्पा ने प्रेगनेंसी में सड़क पर ड्यूटी देने वाली खुद की तस्वीर भी शेयर की है। अप्रैल 2020 में शिल्पा जब पांच माह की गर्भवती थी तब देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही थी। ऐसे में शिल्पा गर्भवती होने के बावजूद अवकाश लेने की बजाय सड़क पर डयूटी देती नजर आई थीं। तब लोगों ने शिल्पा साहू को रियल कोरोना वॉरियर कहा था। अब उसी तर्ज पर शिल्पा ने अपने बेटे के बारे में लिखा कि 'छोटा कोरोना वॉरियर आ गया।'

     नक्सली ऑपरेशन में भी लिया हिस्सा

    नक्सली ऑपरेशन में भी लिया हिस्सा

    बता दें कि शिल्पा साहू छत्तीसगढ़ पुलिस की काफी चर्चित डीएसपी हैं। इन्होंने नक्सली ऑपरेशन में हिस्सा लेकर भी खूब सुर्खियां बटौरी थीं। लॉकडाउन की सख्ती से पालना करने के लिए तो शिल्पा साहू पांच माह की गर्भवती होने के बावजूद चिलचिलाती धूप में सड़कों पर उतर गई थीं।

    आईपीएस अधिकारी दीपांशु ने किया था ट्वीट

    20 अप्रैल 2020 को सीनियर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा व अन्य लोगों के ट्वीट के बाद डीएसपी शिल्पा साहू देशभर में छा गई थीं। उस वक्त इनकी ड्यूटी दंतेवाड़ा के मार्केट नाका प्वाइंट पर थीं। पांच माह की गर्भवती शिल्पा सादावर्दी में मुंह पर मास्क लगाए और हाथ में डंडा थामे लॉकडाउन की पालना करवाती नजर आई थीं।

     साथी डीएसपी से की थी लव मैरिज

    साथी डीएसपी से की थी लव मैरिज

    बता दें कि डीएसपी शिल्पा साहू मूलरूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली हैं। रायपुर निवासी देवांश सिंह राठौर से जून 2019 में लव मैरिज की थी। देवांश भी छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी हैं। दोनों की प्रशिक्षण के दौरान मुलाकात हुई थी। पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई।

     एक ही जगह पोस्टिंग मिली

    एक ही जगह पोस्टिंग मिली

    शिल्पा साहू और देवांश​ सिंह राठौड़ की जिंदगी से एक अजीब वाक्या जुड़ा हुआ है। वो ये है कि इनकी शादी के कार्ड ने दोनों की एक ही जगह पोस्टिंग करवा दी थी। शिल्पा साहू छत्तीसगढ़ डीजीपी को शादी कार्ड देने गई तब उन्होंने अलग-अलग जगहों पर तैनात शिल्पा व देवांश को एक साथ दंतेवाड़ा में लगा दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+