'मरने के बाद भी मिलने आए पिता, शादी के लिए दिया था आशीर्वाद...', एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

Shilpa Agnihotri News: शिल्पा अग्निहोत्री टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे मशहूर चेहरों में से एक हैं। शिल्पा अग्निहोत्री को एकता कपूर के सुपरहिट धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान मिली थी।

साल 2004 में शिल्पा अग्निहोत्री ने अपूर्व अग्निहोत्री के साथ शादी की थी। 2022 में उन्होंने अपनी पहली बेटी का स्वागत किया। हाल ही में अपने ब्लॉग में शिल्पा अग्निहोत्री ने अपने दिवगंत पिता को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Shilpa Agnihotri

शिल्पा अग्निहोत्री अपने पति अपूर्व अग्निहोत्री के साथ अपने यूट्यूब चैनल Awesome Agnihotri पर ब्लॉग करती हैं। हाल ही में एक ब्लॉग में शिल्पा अग्निहोत्री ने अपने पिता के बारे में बात की है और कहा है कि उनके पिता उनसे मरने के बाद भी कई बार मिलने आए हैं।

शिल्पा ने बताया- पिता छू रहे थे उनका हाथ...

शिल्पा अग्निहोत्री ने बताया कि कैसे उन्हें महसूस हुआ कि उनके पिता मरने के बाद भी उनका हाथ छू रहे थे। वीडियो में शिल्पा ने अपने फैंस को अपनी मां प्रिया सकलानी से भी मिलवाया। शिल्पा ने अपनी मां की सिंगल पेरेंटिंग की भी तारीफ की है।

वीडियो में आगे एक्ट्रेस ने अपने पिता के बारे में कुछ अनसुनी बातें शेयर कीं। शिल्पा के पिता का 22 साल पहले एक बीमारी के कारण निधन हो गया था।

अपने ब्लॉग में शिल्पा ने अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। शिल्पा ने कहा कि वह और उनके पिता दो शरीर और एक आत्मा की तरह थे। शिल्पा ने उस दिन को याद करते हुए कहा, जब उसके पिता का निधन हो गया था।

Shilpa Agnihotri

शिल्पा ने कहा, ''मैं उस दिन काम पर थी, जब मुझे एक फोन आया और उसके बाद मैं अस्पताल गई। मेरे अस्पताल पहुंचने से पहले ही मेरे पिता की मृत्यु हो गई थी। डॉक्टर ने मुझे कहा कि मेरे पिता का निधन हो चुका है। लेकिन मैंने कई बार महसूस किया कि वह मेरा हाथ पकड़ रहे थे।''

'शादी में आए थे पिता आशीर्वाद देने...'

शिल्पा ने बताया कि उनकी शादी से पहले उनके पिता उन्हें आशीर्वाद देने आए थे। शिल्पा ने कहा, ''मेरे पिता के निधन के बाद ऐसे कई मौके आए जब मैंने उनको अपनी आंखों से देखा।''

शिल्पा ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''मैं अपनी शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर गई थी। मैं और उनके तीन-चार दोस्त बिस्तर पर बैठे थे। उस वक्त मुझे लगा कि मेरे पिता खिड़की के किनारे बैठे हैं। ऐसा मेरे दोस्तों को भी अनुभव हुआ। मुझे पता था कि मेरी शादी से ठीक पहले मेरे पिता मुझे आशीर्वाद देने वापस आए थे।''

Shilpa Agnihotri

शिल्पा ने कहा, ''जब मैं फेरे ले रही थीं तो मुझे हर वक्त लगा कि मेरे पिता वहीं मौजूद हैं। उन्होंने मुझे और मेरे पति को भी आशीर्वाद दिया था।''

इसी वीडियो में शिल्पा ने यह भी बताया कि 19 मार्च को उन्हें लगातार अपने पिता के आसपास होने का महसूस हो रहा था। जब उसने अपनी मां से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि उसके पिता की बरसी है। शिल्पा ने तब बताया कि उन्होंने उनके पिता के लिए एक बड़ी पूजा का आयोजन किया था और तब से उन्होंने उन्हें नहीं देखा है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि कुछ घटनाएं उनकी भाभी के साथ भी घटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+