Shiksha Mandal: बोले डायरेक्टर फैजल-'Star Performer हैं गौहर खान, कोई और अनुराधा हो ही नहीं सकती',Exclusive

Oneindia Exclusive: वेबसीरीज लवर्स के लिए आज का दिन काफी अहम है क्योंकि आज MX प्लेयर अपने दर्शकों के लिए एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और स्कैम से भरी हुई कहानी 'शिक्षा मंडल' लेकर आ रहा है। इसके टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, लोगों ने काफी सकारात्मक कमेंट दिए हैं। इस सीरीज में खूबसूरत अभिनेत्री गौहर खान का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, अभी तो हमने उन्हें पर्दे पर ग्लैमरस अंदाज में ही देखा था लेकिन इस वेबसीरीज में वो एक्शन करते नजर आ रही हैं।

'Star Performer हैं गौहर खान'

'Star Performer हैं गौहर खान'

इस बारे में वेबसीरीज के निर्देशक सैयद अहमद अफजल ने वनइंडिया से Exclusive बातचीत में गौहर खान को STAR PERFORMER कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'गौहर खान ने बेहद ही खूबसूरत काम सीरीज में किया है, वो एक स्टार परफार्मर हैं, उनकी काया पांच फीट नौ इंच की, माशाअल्लाह वो जब सेट पर वर्दी पहनकर आती थीं तो ऐसा लगता था मानो सही में कोई सेट पर आईपीएस ऑफिसर आ गया है।'

'कोई और अनुराधा हो ही नहीं सकती'

'कोई और अनुराधा हो ही नहीं सकती'

उन्होंने आगे कहा कि ' मैं ये कह सकता हूं कि उन्होंने बहुत ही नायाब काम किया है, मैं नहीं सोच सकता की उनके अलावा अनुराधा का रोल कोई और निभा सकता है। '

गौहर खान के करेक्टर का नाम अनुराधा सिंह श्रीवास्तव

आपको बता दें कि वेबसीरीज में गौहर खान के करेक्टर का नाम अनुराधा सिंह श्रीवास्तव है और वो एक आईपीएस ऑफिसर बनी हैं। निर्देशक सैयद ने इसके लिए एक्शन डायरेक्टर सलाम अंसारी की भी तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से काफी अच्छा काम हुआ है।

गौहर खान ने एक दिन में सीखी घुड़सवारी

गौहर खान ने एक दिन में सीखी घुड़सवारी

आपको बता दें कि सीरीज में ढिशूम-ढिशूम करती दिख रहीं गौहर खान ने इस वेबसीरीज के लिए एक दिन में घुड़सवारी सीखी है, इसका खुलासा गौहर ने खुद ही किया है। गौहर ने कहा कि 'जब मुझे बताया गया कि मुझे अपने कैरेक्टर के लिए घुड़सवारी करनी है तो मैंने एक दिन में बेसिक चीजें सीखें जो कि सच में काफी मुश्किल था लेकिन जब काम की दरकार होती है और आप कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं तो चीजें कठिन नहीं लगती हैं।'

'मैं खुश हूं कि निर्देशक अफजल सर ने मुझ पर भरोसा जताया'

'मैं खुश हूं कि निर्देशक अफजल सर ने मुझ पर भरोसा जताया'

उन्होंने आगे कहा कि 'मेहनत और सीखने के अलावा मेरे पास विकल्प नहीं था, मुझे खुशी है कि मैं ये कर पाई, आमतौर पर एक घुड़सवार बनने के लिए आपको छह महीने का वक्त लगता है लेकिन मैंने एक दिन में कर दिखाया। हालांकि इसका सारा श्रेय हमारे एक्शन डायरेक्टर सलाम सर और उनकी टीम को जाता है, मैं खुश हूं कि हमारे निर्देशक अफजल सर ने जो मुझ पर भरोसा जताया और मुझे लगता है कि मैंने उन्हें निराश नहीं किया है।'

'हमारी सीरीज की पूरी स्टारकास्ट परफेक्ट'

'हमारी सीरीज की पूरी स्टारकास्ट परफेक्ट'

खैर ये तो हुई गौहर खान की बात, सीरीज के अन्य कलाकारों के बारे में फैजल ने कहा कि हमारी सीरीज की पूरी स्टारकास्ट परफेक्ट थी। दिग्गज पवन मल्होत्रा के साथ काम करना एक सुखद, खूबसूरत और ना बयां कर पाना वाला अनुभव रहा। वो एक मंझे हुए लीजेंड कलाकार हैं, मेरी खुशनसीबी है कि मैंने उनके साथ काम किया है।'

'गुलशन को देखकर फारुख शेख याद आते हैं'

'गुलशन को देखकर फारुख शेख याद आते हैं'

तो वहीं सीरीज के तीसरे अहम कलाकार गुलशन देवैया की तारीफ करते हुए सैयद ने कहा कि 'वो एक रीयल और मंझे हुए कलाकार हैं, उन्होंने कहा कि वो उसी तरह के एक्टर हैं, जैसे कि फारुख शेख हुआ करते थे, वो रोल को पूरी तरह से आत्मसात कर लेते हैं। जो कि बहुत कम लोगों के अंदर देखने को मिलता है।'

सच्चाई से प्रेरित कहानी

सच्चाई से प्रेरित कहानी

उन्होंने लोगों से अपील की वो एक बार जरूर इस सच्चाई से प्रेरित कहानी शिक्षा मंडल से रूबरू हों, उन्हें आशा है कि दर्शकों को ये जरूर पसंद आएगी। अब वो अपनी कोशिश में कितना कामयाब होते हैं, ये तो चंद घंटे बाद ही पता चल जाएगा, मालूम हो कि भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और साजिश का खुलासा करने वाली 'शिक्षा मंडल' आज से एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध होगी।

यहां देखें: Shiksha Mandal webseries के डायरेक्टर-लेखक सैयद अहमद अफजल का Exclusive इंटरव्यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+