'मुझे करीना कपूर से प्यार है, मैं तो उनसे....', शिखर धवन ने बयां किया हाल ए दिल, इस एक्ट्रेस का भी लिया नाम

Shikhar Dhawan Love: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। शिखर धवन की प्रोफेशनल लाइफ तो काफी अच्छी रही है लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी
शिखर धवन ने 10 साल बड़ी और 2 बच्चों की मां आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि 9 साल में ही इस कपल का तलाक भी हो गया था। शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। इसके बाद साल 2021 में आयशा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शिखर धवन के साथ अपने तलाक होने की खबर शेयर की थी।

Shikhar Dhawan Love

शिखर धवन का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच 38 साल के शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिखर धवन ने श्रेयस अय्यर के साथ एक लाइव चैट सेशन में हिस्सा लिया था। इस वीडियो में शिखर धवन ने श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत के दौरान कई चीजें शेयर की थीं।

करीना कपूर-प्रियंका चोपड़ा हैं शिकर धवन का क्रश
आपको बता दें कि शिखर धवन बहुत ही फन लविंग इंसान हैं और मैदान हो या फिर बाहर वो हर जगह मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं। वहीं श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत में शिखर धवन से जब पूछा गया कि उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस कौन हैं तो उन्होंने हंसते हुए करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया था।

'मुझे करीना और प्रियंका बहुत पसंद हैं'
वीडियो में शिखर धवन ने कहा था- मुझे करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा बहुत पसंद हैं। दोनों मेरी क्रश है। मैं दोनों से प्यार करता हूं लेकिन दोनों की शादी हो चुकी है। पर मेरा प्यार उनके लिए कभी कम नहीं होगा। इसके बाद शिखर धवन जोर जोर से हंसने लगते हैं।

शिखर धवन को पसंद है म्यूजिक सुनना
आपको बता दें कि शिखर धवन बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ म्यूजिक भी काफी पसंद करते हैं और बांसुरी बजाना उनका शौक है। उन्होंने वीडियो में बताया था कि म्यूजिक सुनने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है। शिखर धवन ने कहा था- हर किसी को कोई न कोई वाद्य यंत्र बजाना सीखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+