चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी के बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने सुनाई खरी-खरी, कहा- इसे कहते हैं, येड़ा बनकर पेड़ा खाना

मुंबई, 17 सितम्बर। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जांच टीम ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस ने मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है जिसमें शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के बारे में भी जानकारी दी है। इस चार्जशीट की कुछ बातें सामने आई हैं जो लोगों को हैरान कर रही हैं। चार्जशीट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को बताया था वह अपने काम में बिजी रहती थीं और उन्हें राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। शिल्पा के इसी बयान पर फिल्म अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने उन्हें जमकर सुनाई है।

क्या कहा था शिल्पा ने?

क्या कहा था शिल्पा ने?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने पूछताछ के दौरान बताया था कि राज कुंद्रा और रेयान थोर्प ने वियान इंडस्ट्रीज नाम की कंपनी शुरू की थी जिसमें वह 2015 से 2020 तक डायरेक्टर्स में शामिल रही थी लेकिन 2020 में निजी कारणों से अलग हो गई थीं। यही नहीं शिल्पा ने यह भी कहा था कि उन्हें हॉटशॉट्स या बॉलीफेम जैसे एप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त थीं और उन्हें कुंद्रा के काम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

शिल्पा शेट्टी के इस बयान को पुलिस ने चार्जशीट में शामिल किया है और अब इसे लेकर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर शिल्पा शेट्टी पर जमकर निशाना साधा है।


शर्लिन चोपड़ा ने जारी किया वीडियो
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं और साथ ही शिल्पा शेट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। शर्लिन लगातार शिल्पा शेट्टी को दीदी कहती नजर आ रही हैं।

शर्लिन ने कहा "दीदी का कहना है कि उन्हें अपने पति की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और तो और दीदी का ये भी कहना है कि पति की चल-अचल संपत्ति के स्रोत की जानकारी भी उन्हें नहीं थी।

शर्लिन चोपड़ा ने जारी किया वीडियो

शर्लिन चोपड़ा ने जारी किया वीडियो

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं और साथ ही शिल्पा शेट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। शर्लिन लगातार शिल्पा शेट्टी को दीदी कहती नजर आ रही हैं।

शर्लिन ने कहा "दीदी का कहना है कि उन्हें अपने पति की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और तो और दीदी का ये भी कहना है कि पति की चल-अचल संपत्ति के स्रोत की जानकारी भी उन्हें नहीं थी।"

'इसे कहते हैं एड़ा बनकर पेड़ा खाना'

'इसे कहते हैं एड़ा बनकर पेड़ा खाना'

शिल्पा शेट्टी के इस बयान को शर्लिन चोपड़ा सीधे तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में झूठ भी बता देती हैं। वो आगे कहती हैं कि "इस बात में (शिल्पा के बयान) कितनी सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसको क्या कहते हैं- एड़ा बकर पेड़ा खाना। है ना?"

वैसे राज कुंद्रा के मामले में शर्लिन चोपड़ा के बयान को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है जिसमें शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि उन्होंने सौरभ खुशवा और राज कुंद्रा के आर्म्स प्राइम को शर्लिन चोपड़ा एप बनाने के लिए हायर किया था लेकिन उन्हें उनकी इनकम का शेयर नहीं मिला।

Recommended Video

    Pornography Case: Bollywood Actress Shilpa Shetty के बयान पर Sherlyn Chopra बोली ये | वनइंडिया हिंदी
    शर्लिन को दिया था राज कुंद्रा ने ऑफर

    शर्लिन को दिया था राज कुंद्रा ने ऑफर

    शर्लिन ने कहा था कि मुझे अपना 50 प्रतिशत शेयर नहीं मिला जिसके बाद राज कुंद्रा ने मुझसे हॉटशॉट्स एप के लिए काम करने के लिए संपर्क किया था। मुझे आश्वस्त किया गया था कि हॉटशॉट्स के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है। मुझे ये भी बताया गया था कि हॉटशॉट पर बोल्ड कंटेंट और वीडियोज होंगे लेकिन हम क्रिएटिव आइडिया को लेकर हमारे बीच सहमति नहीं बनी जिसके बाद मैने हॉटशॉट को लेकर राज कुंद्रा के ऑफर को मना कर दिया।

    शर्लिन ने ये भी बताया कि हॉटशॉट की क्रिएटिव डायरेक्टर मीता झुनझुनवाला ने भी उन्हें एप के लिए काम करने को मनाने की कोशिश की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+