अपने जीजा को 'विक्रम बत्रा' का रोल दिलाना चाहते थे सलमान, जानिए प्रोड्यूसर ने क्यों किया इंकार
शेरशाह के प्रोड्यूसर ने सलमान खान से कहा कि मेरे ऊपर विक्रम बत्रा की फैमिली ने भरोसा किया है, उसे नहीं तोड़ सकता...
मुंबई, 17 अगस्त: कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म 'शेरशाह' काफी सुर्खियां बटोर रही है। अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है, जिसे दर्शकों से काफी तारीफ मिली है। वहीं, फिल्म के अंदर कैप्टन विक्रम बत्रा की लव स्टोरी भी है, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में अभिनेत्री कियारा आडवाणी हैं। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, 'शेरशाह' के निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला ने बताया है कि फिल्म बनने से पहले अभिनेता सलमान खान ने उनसे संपर्क किया था और कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका के लिए अपने बहनोई आयुष शर्मा को लेने की गुजारिश की।

सलमान क्यों चाहते थे अपने जीजा के लिए ये रोल
'मिड-डे' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शब्बीर बॉक्सवाला ने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान को उम्मीद थी कि कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनने वाली ये देशभक्ति फिल्म उनके बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा के लिए बॉलीवुड में रेड कार्पेट साबित होगी। हालांकि, शब्बीर बॉक्सवाला पहले ही इस किरदार के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुन चुके थे और कैप्टन विक्रम बत्रा की फैमिली को भी उन्होंने इस बारे में बता दिया था।

'फिल्म में पार्टनरशिप भी चाहते थे सलमान खान'
शब्बीर बॉ़क्सवाला ने बताया, 'मैं जंगली पिक्चर्स के साथ कुछ बातचीत कर रहा था, तभी स्टेज पर सलमान खान ने मुझसे इस बारे में बात की। वो चाहते थे कि 'शेरशाह' बॉलीवुड में आयुष शर्मा की पहली फिल्म बने और साथ ही वो इस फिल्म में मेरे साथ पार्टनरशिप करने के भी इच्छुक थे। हालांकि, तब तक कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर अपनी सहमति दे चुका था। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्रम बत्रा की फैमिली के बीच एक मीटिंग भी फिक्स हो चुकी थी।'

'कैप्टन बत्रा की फैमिली ने मेरे ऊपर भरोसा किया था'
शेरशाह के निर्माता ने आगे कहा, 'ऐसी परिस्थितियों में किसी और एक्टर के लिए फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा को हटाना नैतिक तौर पर बहुत गलत होता। जब कैप्टन विक्रम बत्रा की फैमिली ने मुझे फिल्म के राइट्स दिए, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ा पल था। उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा किया और मैं किसी भी कदम पर उनके भरोसे को गलत साबित नहीं करना चाहता था। मैंने सलमान खान को अपनी ये मजबूरी बताई और उन्होंने इस बात को समझा भी।

पाकिस्तान से वापस ली प्वाइंट 5140 और प्वाइंट 4875 पोस्ट
आपको बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जांबाजी दिखाते हुए पाकिस्तान के चंगुल से प्वाइंट 5140 और प्वाइंट 4875 पोस्ट पर जीत हासिल की थी। इस युद्ध के दौरान ही उन्हें उनकी बहादुरी के लिए लेफ्टिनेंट से कैप्टन के पद पर प्रमोशन दिया गया। कैप्टन बत्रा की बहादुरी के चर्चे आज भी जवानों के बीच होते हैं। कारगिल युद्ध में शहीद होने के बाद कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोप्रांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड ने आज तक नहीं की शादी
फिल्म शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा की लव स्टोरी भी दिखाई गई है और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल का किरदार निभाया है। डिंपल के परिजन विक्रम बत्रा से उनकी शादी के खिलाफ थे, लेकिन फिर भी दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल ने आज तक शादी नहीं की है और हिमाचल के ही एक स्कूल में पढ़ाती हैं।

फ्लॉप साबित हुई थी आयुष शर्मा की पहली फिल्म
गौरतलब है कि आयुष शर्मा ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लवयात्री' के जरिए बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री वरीना हुसैन ने काम किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। अब आयुष शर्मा की एक और फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' आने वाली है, जिसमें उनके साथ सलमान खान भी हैं।
ये भी पढ़ें- Shershaah: सिद्धार्थ मल्होत्रा में बेटे विक्रम बत्रा को देख आंसू नहीं रोक पाया परिवार, देखें Video-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications