Shershaah: सिद्धार्थ मल्होत्रा में बेटे विक्रम बत्रा को देख आंसू नहीं रोक पाया परिवार, देखें Video

मुंबई, 12 अगस्त। कारगिल युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी और शहादत को ये देश कभी नहीं भूल सकता। भारत मां की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को व‍िष्‍णु वर्धन ने डायरेक्ट किया है और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है।

भावुक हुआ विक्रम बत्रा का परिवार

भावुक हुआ विक्रम बत्रा का परिवार

फिल्म की रिलीज से पहले विक्रम बत्रा के परिवार और आर्मी के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी पहुंचे थे। फिल्म 'शेरशाह' में स‍िद्धार्थ मल्‍होत्रा को अपने बेटे कैप्‍टन व‍िक्रम बत्रा के अवतार में देख परिवार के आंसू छलक गए। परिवार के कई लोग फिल्म देखने के बाद भावुक नजर आए, कैप्‍टन व‍िक्रम बत्रा माता-पिता ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की जमकर तारीफ भी की।

परिवार के लिए रखी गई स्क्रीनिंग

परिवार के लिए रखी गई स्क्रीनिंग

अमेजन प्राइम वीड‍ियो ने 'शेरशाह' की स्क्रीनिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवार और अन्य आर्मी अधिकारियों को देखा जा सकता है। परमवीर चक्र पुरस्‍कार से सम्‍मान‍ित शहीद कैप्‍टन व‍िक्रम बत्रा के परिवार से मिलकर सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी भी काफी खुश नजर आए। फिल्म की स्क्रीनिंग एक सिनेमा हॉल में रखी गई थी जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों को बिठाया गया था।

माता-पिता ने क्या कहा?

माता-पिता ने क्या कहा?

खास तौर से कैप्‍टन व‍िक्रम बत्रा के परिवार के लिए फिल्म 'शेरशाह' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। शहीद जवान के माता-पिता ने इस मौके पर कहा, सिद्धार्थ और कियारा ने बहुत अच्छा काम किया है, जो चीजें हमने पढ़ रखी थीं, जितना हमें मालूम था विक्रम को बारे में वो सब सिद्धार्थ ने हमें स्क्रीन पर दिखाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के कई सदस्य फिल्म देखते हुए भावुक नजर आए और अपने आंसू नहीं रोक सके।

गर्लफ्रेंड ने आज तक नहीं की शादी

गर्लफ्रेंड ने आज तक नहीं की शादी

आपको बता दें कि विक्रम बत्रा युद्ध से लौकर शादी करने जा रहे थे लेकिन वो कभी घर ना लौट सके। फिल्म में विक्रम की जो लव स्टोरी दिखाई गई है, वो भी एकदम सही है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान विक्रम की मुलाकात एक लड़की से हुई। पहले तो दोनों दोस्त थे, लेकिन बाद में वो एक-दूसरे से प्यार करने लगे। विक्रम की शहादत के बाद उन्होंने अकेले ही जिंदगी गुजारने का फैसला लिया। विक्रम के पिता के मुताबिक आज उनकी उम्र 40 साल से ज्यादा की हो गई है, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। आज भी वो विक्रम की यादों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'शेरशाह' का ट्रेलर देख लोगों को याद आए अभिषेक बच्चन, शहीद विक्रम बत्रा के रोल के लिए हो रही तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+