पूनम पांडे के वायरल वीडियो पर दोस्त शर्लिन चोपड़ा ने ली मौज, बोलीं- 'वो तो मर..'
Sherlyn Chopra reaction on Poonam Pandey kiss video: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। कई बार वो अपनी हरकतों से देश वालों हैरान भी करती रहती हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें खुद पूनम हैरान परेशान दिख रही हैं। दरअसल, पूनम मुंबई में ही स्पॉट हुईं थी। पैपरात्जी उनसे बातें कर रहे थे। साथ ही वो फोटोज भी क्लिक कर रहे थे। इसी बीच एक फैन आया। उसने पूनम से सेल्फी लेने के लिए पूछा।
इसी बीच उस फैन ने अपना मुंह घुमाकर पूनम पांडे को किस करने की कोशिश की। इतना ही नहीं वो रुका भी नहीं और जबरन कोशिश करने लगा। तभी पूनम कुछ समझती इससे पहले वो उससे दूर हो गईं। पैप ने भी पूनम का साथ देते हुए उसे फटकारा भी। अब इस मामले में उनकी दोस्त और मॉडल एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन आया है।

शर्लिन भी बीते दिनों मुंबई में स्पॉट हुईं। यहां उन्हें पैप ने घेर लिया। तभी उनमें से एक ने पूनम पांडे के साथ हुई घटना के बारे में पूछा। ये सुन शर्लिन ने कहा, अरे वो तो बेचारी मर गई थी ना। इसको सुन पैप ने कहा नहीं नहीं वो तो जिंदा हैं। तभी शर्लिन कहती हैं कि आप लोग मजाक कर रहे हैं। लेकिन पैप उन्हें कहते हैं कि आप भी जानती हैं और समझ गई हैं। इतना सुनकर शर्लिन चोपड़ा जोर से ठहाके मार-मारकर हंसने लगती हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर भी लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें, पूनम पांडे का वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट भी दो धड़े में बंट गया है। कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। कुछ इस घटना की निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे शक है कि ये स्क्रिप्टेड है। उनका अनकंफर्टेबल होना भी बनावटी है। हालांकि ये वीडियो असली है या स्क्रिप्टेड इसी जानकारी तो नहीं है। लेकिन आपका फैन की हरकत पर क्या विचार है। कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications