'शहनाज गिल ने कहा था-सिद्धार्थ शुक्ला को बोलो ना मुझसे शादी कर ले', दोस्त का खुलासा-दोनों प्यार में थे
'शहनाज गिल ने कहा था-सिद्धार्थ शुक्ला को बोलो ना मुझसे शादी कर ले', दोस्त का खुलासा-दोनों प्यार में थे
मुंबई, 02 सितंबर: अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार (02 सितंबर) की सुबह मृत घोषित किया है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला 1 सितंबर की रात तक बिल्कुल ठीक थे। वह अपनी मां के साथ घर में थे। लेकिन वह सुबह सोकर उठे ही नहीं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कहा कि उनका निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से भी सोशल मीडिया पर उनकी कथिक गर्लफ्रेंड और सिंगर-एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल की चर्चा हो रही है। संगीतकार अनु मलिक के भाई अबू मलिक, जो सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त थे, उन्होंने कहा है कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थीं।

'2 दिन पहले ही हुई थी मेरी सिद्धार्थ शुक्ला से बात'
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ बिग बॉस 13 में अबू मलिक भी आए थे। अबू मलिक सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त थे और शहनाज गिल से भी उनकी बात हमेशा होते रहती थी। अबू ने कहा कि दो दिन पहले ही उनकी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बात हुई थी। उन्होंने ये भी कहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे।

'सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल से प्यार करते थे'
अबू मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल से 'प्यार' करते थे। अबू मलिक ने कहा है कि अगर शहनाज गिल का मूड खराब रहता था तो सिद्धार्थ शुक्ला का पूरा दिन बर्बाद हो जाता था।
हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला ने कभी भी औपचारिक रिश्ते में होने की बात स्वीकार नहीं की थी। सिद्धार्थ और शहनाज के बीच बिग बॉस-13 के खत्म होने के बाद से ही डेटिंग की अफवाह थी। उनके फैंस उन्हें प्यार से 'सिडनाज' कहकर बुलाते थे।

सिद्धार्थ से शादी करना चाहती थीं शहनाज गिल!
अबू मलिक ने एक लीडिंग डेली को बताया, 'शहनाज गिल ने मुझसे कहा था कि मैं सिद्धार्थ शुक्ला को कहूं कि वह शहनाज से शादी कर लें।' अबू मलिक ने कहा, शहनाज ने मुझे 22 मार्च 2020 को लॉकडाउन से ठीक एक दिन पहले यह कहा था। उसने कहा था कि मैं सिद्धार्थ शुक्ला को उससे(शहनाज) शादी के लिए मनाऊं।

'अगर शहनाज नाराज हो जाए तो सिद्धार्थ का दिन खराब हो जाता था'
अबू मलिक ने कहा, ''सिद्धार्थ उससे बहुत प्यार करता था। वह कहता था कि अगर एक दिन वो (शहनाज) नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था। सिद्धार्थ कहता था कि शहनाज की परेशानियों से वह भी बहुत परेशान हो जाता था''

'सिद्धार्थ और मेरी लगभग हर दिन बात होती थी...'
अबू मलिक ने कहा, "अभी दो-तीन दिन पहले भी मैं और सिद्धार्थ संपर्क में थे। हमारे बीच लगभग हर दिन बात होती थी। मैं उसे फोन करता था और वह भी मुझे फोन करता था। हालांकि उसने एक महीने पहले से मेरी कॉल लेना बंद कर दिया था और मैं उसे कई बार फोन किया था। फिर मुझे लगा कि वह ज्यादा बिजी होगा। लेकिन तीन दिन पहले सिद्धार्थ ने मुझे फोन किया था और हमारी बात भी हुई थी।''












Click it and Unblock the Notifications