सिद्धार्थ शुक्ला से ब्रेकअप पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर की मौत के दो महीने बाद बताया सच
मुंबई, 5 नवंबर: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इस साल 2 सितंबर, 2021 को दुनिया छोड़ गए थे। उनकी मौत के बाद एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल काफी ज्यादा सदमें में दिखी थीं। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला ने साथ में बिग बॉस और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट में काम किया था और दोनों काफी करीब थे। सिद्धार्थ की मौते के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर काफी बातें हुई हैं। ये भी कहा गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से काफी पहले ही उनका शहनाज गिल से ब्रेकअप हो चुका था। इन बातों पर अब शहनाज ने चुप्पी तोड़ी है।

मेरे ब्रेकअप की बात गलत
शहनाज ने मीडिया से एक बातचीत में सिद्धार्थ को लेकर हुए एक सवाल के जवाब में कहा, लोग कहते हैं कि मैंने ब्रेकअप कर लिया था लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ और ना कभी हो सकता है। शहनाज ने सिद्धार्थ से जुड़ी कई और बातें भी साझा कीं हैं।

दोनों ने कभी नहीं की थी रिलेशन पर बात
सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती 'बिग बॉस 13' के दौरान हुई थी। इसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया था मगर माना जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल काफी परेशान भी दिखी थीं। उनके अंतिम संस्कार पर वो बेसुध हो गई थीं। बाद में वो काम पर लौटीं और सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देते हुए अपना एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया।

शहनाज की पंजाबी फिल्म हौंसला रख की चर्चा
शहनाज की पंजाबी फिल्म 'होंसला रख' हाल ही में रिलीज हुईहै, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा हैं। फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया है। शहनाज अब नए गाने 'तू यहीं है' को लेकर आई हैं। इस गाने को शहनाज ने सिद्धार्थ की याद में बनाया है। गाने को फैंस के द्वारा शानदार रिस्पांस मिला है।

गाने का अनाउसमेंट करते हुए किया था सिद्धार्थ को याद
सिद्धार्थ की मौत के बाद कुछ दिन तक शहनाज नने सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी थीं। हालांकि अब वो सोशल मीडिया पर लौट आई हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ के लिए अपने नए सॉन्ग का अनाउंसमेंट किया था तो फैंस भी भावुक हो गए थे। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की कवर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'तू मेरा है'।












Click it and Unblock the Notifications