Shehnaaz Gill का दिखा चुलबुला अंदाज, जान्हवी कपूर के गाने पर लगाए ठुमके, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस बोले...

शहनाज गिल जान्हवी कपूर के गाने पर थिरकती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill Viral Video: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल अक्सर अपने चुल-बुले अंदाज को लेकर जानी जाती हैं। यही वजह है कि फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने इसी अंदाज की वजह से चर्चा में आ गईं। दरअसल शहनाज गिल का ये क्यूट अंदाज उनकी लेटेस्ट वीडियो में देखने को मिला। जिसमें वह जान्हवी कपूर के गाने जबरदस्त डांस करती हुई नजर आईं।

शहनाज गिल का दिखा चुलबुला अंदाज

शहनाज गिल का दिखा चुलबुला अंदाज

शहनाज गिल अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी गाना गाकर तो कभी अपने लेटेस्ट लुक से वह फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क के गाने झिंगाट पर कमर लचकाती हुईं नजर आईं।

जाह्नवी कपूर के गाने पर लगाए ठुमके

जाह्नवी कपूर के गाने पर लगाए ठुमके

शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी टीम के दो सदस्यों के साथ झिंगाट गाने पर जबरदस्त करती नजर आईं। वीडियो में एक्ट्रेस की मुस्कुराहट और उनकी क्यूटनेस की खूब तारीफ की जा रही है। उन्हें ऐसा हंसता खेलता मुस्कुराता देख फैंस भी खुश हुए।

वीडियो पर दिए फैंस ने रिएक्शन

विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शहनाज का ये वीडियो शेयर किया गया। वीडियो शेयर कैप्शन में लिखा कि, "#शहनाज गिल अपनी टीम के साथ मस्ती कर रही हैं...कभी भी सुस्त पल नहीं होता, जब वह आसपास होती हैं, उनकी टीम के सदस्य कहते हैं।" शहनाज गिल की इस डांस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक्ट्रेस को बताया 'क्यूट'

एक्ट्रेस को बताया 'क्यूट'

शहनाज की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कितनी सुंदर लग रही है...शानू मेरी, ऐसे ही खुश रहो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मिस गिल कोई मेकअप की जरूरत नहीं है आपको, रियल ब्यूटी क्वीन हो तुम''। एक फैन ने लिखा, ''सना को देख के दिल खुश होता है..लव यू सना'। एक ने लिखा, 'आप बेहद ही क्यूट हैं'।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से करेंगी। फिल्म में शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई देंगे। हालांकि यह फिल्म अब अगले साल 2023 में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+